Anant TV Live

18 जनवरी 2024 पौष शुक्ल अष्टमी गुरुवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

 | 
vadic astro

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 पौष शुक्ल अष्टमी गुरुवार, ईस्वी 18 जनवरी 2024, श्री सूर्य नारायण उत्तरायण, शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 57 मिनट से 15 बजकर 17 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल दक्षिण मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।

अष्टमी तिथि रात्रि 20 बजकर 46 मिनट तक उपरांत नवमी रहेगी।

अश्विनी नक्षत्र रात्रि 02 बजकर 58 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र रहेगा।

सिद्ध योग मध्याह्न 14 बजकर 47 मिनट तक उपरांत साध्य योग रहेगा।

विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 24 मिनिट तक उपरांत बव करण रहेगा।

01 जनवरी से 31 जनवरी तक के व्रत एवं त्योहार

17 बुधवार- गुरु गोबिंद सिंह जयंती
18 गुरुवार- मासिक दुर्गाष्टमी, शाकम्भरी उत्सव आरंभ
21 रविवार - पौष पुत्रदा एकादशी
22 सोमवार- कूर्म द्वादशी
23 मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत, शाकम्भरी पूर्णिमा
26 शुक्रवार- गणतंत्र दिवस, माघ प्रारंभ
29 सोमवार- संकष्टी चतुर्थी

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 07 बजकर 17 मिनट से 08 बजकर 37 मिनट तक
चर 11 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक।
लाभ 12 बजकर 37 मिनट से 13 बजकर 57 मिनट तक 
अमृत 13 बजकर 57 मिनट से 15 बजकर 17 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

*चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष- उत्साह उमंग और उल्लास से भरा समय है। नए अवसरों का स्वागत कीजिए। दिनचर्या प्रकृति के अनुकूल बनाइए। सभी क्षेत्रों में शुभता का संचार रहेगा। प्रभावशीलता और सृजनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा।

वृष- रिश्तों में गरमाहट भरने का समय है। करीबियों की मदद करेंगे। खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। नौकरीपेशा बेहतर करेंगे। धन संपत्ति के मामले बनेंगे। समय का प्रबंधन रखें। दिन सामान्य से शुभ।

मिथुन- लाभ की अच्छी संभावना बनी है। फेस्टिव सीजन में कार्य व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे। प्रतिभा प्रदर्शन को बल मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक।

कर्क- घर परिवार में हर्ष-उत्साह का वातावरण रहेगा। सभी क्षेत्रों में उम्दा करेंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। प्रस्तावों एवं प्रयासों को समर्थन मिलेगा। चर्चाओं में बेहतर करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

सिंह- बहुत अधिक गंभीरता की अपेक्षा सभी को सहजता से लें। देश-काल के अनुकूल व्यवहार रखें। भाग्य सहयोगी बना हुआ है। साहस पराक्रम से कार्य व्यापार को नई ऊचाइयां प्रदान कर सकते हैं।

कन्या- सहजता के साथ आगे बढ़ते रहिए। फेस्टिव सीजन के अनुरूप तैयारी पूरी रखें। आकस्मिक लाभ संभव है। वाणी व्यवहार मीठा रखें। गरिमा का ध्यान रखें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य शुभ।

तुला- भूमि भवन के प्रयास सफल होंगे। शुभ प्रस्तावों की अधिकता रह सकती है। करीबियों के बीच चर्चा का केंद्र रहेंगे। आकर्षण बढ़ेगा। विवाह योग्य जनों की पूछपरख बढ़ेगी। दिन सहकारिता को बल देने वाला।

वृश्चिक- जिम्मेदारियों के निर्वहन में ढिलाई से बचें। सेवा क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में मतभेद दूर होंगे। सभी के सहयोग तत्पर रहेंगे। दिन सहजता से आगे बढ़ने वाला।

धनु- दिल की बात जुबां पर आ सकती है। प्रेम में हैं तो स्वयं को जाहिर करने के लिए अनुकूल समय है। प्रियजनों से भेंट होगी। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। फेस्टिव सीजन का लाभ उठाएंगे। दिन उत्तम।

मकर- परिवार से करीबी बढ़ेगी। भव्य भवन एवं वाहन की अभिलाषा को बल मिलेगा। वरिष्ठों के सहयोग से श्रेष्ठ प्रयासों को गति मिलेगी। संसाधन बढ़ेंगे। मान सम्मान का प्राप्त होगा। दिन शुभकर।

कुंभ- संपर्क क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे। सामाजिकता को बढ़ावा मिलेगा। शुभ सूचना या महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। भाग्य की अनुकूलता बनी रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

मीन- अपनों के साथ श्रेष्ठ आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। परिजनों में सामंजस्य बढ़ेगा। अनुशासन अपनाएं। दिन सामान्य शुभ।

                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.co.in      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Around The Web

Trending News

You May Also Like