Anant TV Live

21 दिसंबर 2023 मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी गुरुवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित ​​​​​​​

 | 
vadic astro

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी गुरुवार, ईस्वी 21 दिसंबर 2023, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, हेमंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 13 बजकर 43 मिनट से 15 बजकर 10 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल दक्षिण मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

नवमी तिथि प्रातः 09 बजकर 39 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि रहेगी।

रेवती नक्षत्र पर रात्रि 22 बजकर 09 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र रहेगा।

वारिया न योग मध्याह्न 13 बजकर 27 मिनट तक उपरांत परीघ योग रहेगा।

कौलव करण प्रातः 09 बजकर 39 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।

01 दिसंबर से 31 दिसंबर के व्रत एवं त्योहार

22 दिसंबर- गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
23 दिसंबर- वैकुण्ठ एकादशी
24 दिसंबर- अनंग त्रियोदशी व्रत, प्रदोष व्रत
26 दिसंबर- मार्गशीष सत्य पूर्णिमा व्रत, अन्नपूर्णा जयंती
30 दिसंबर- संकष्टी गणेश चतुर्थी

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 07 बजकर 11 मिनट से 08 बजकर 29 मिनट तक
चर 11 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक।
लाभ 12 बजकर 24 मिनट से 13 बजकर 43 मिनट तक 
अमृत 13 बजकर 43 मिनट से 15 बजकर 01 मिनट तक।

आज का चंद्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और मीन राशि पर रात्रि 22 बजकर 09 मिनट तक शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा उपरांत मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

*चंद्रमा मीन राशि पर रात्रि 22 बजकर 09 मिनट तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

मेष- शिक्षा संतान प्रेम और भाग्य पक्ष प्रबल रहेगा। स्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। तेजी बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ।

वृष- अपेक्षाओं के बोझ स्वयं एवं अपनों को प्रभावित न होने दें। भौतिक संसाधन पर्याप्त बने रहेंगे। सोच बड़ी रखें। दिन सामान्य शुभ।

मिथुन- दाम्पत्य में सुख सौख्य बढ़ेगा। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। शुभ सूचनाओं की अधिकता बनी रह सकती है। दिन हित संवर्धक।

कर्क- श्रेष्ठ वस्तुओं के संग्रह में रुचि रहेगी। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा। धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। लापरवाही से बचें। दिन शुभ।

सिंह- शुभ कार्यों के प्रति संकल्पित रहें। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। बड़ी सोच का लाभ मिलेगा। अपनों पर भरोसा रखें। दिन शुभकारक।

कन्या- रिश्तों की अहमियत समझेंगे। भौतिक संसाधनों पर जोर रहेगा। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। दिन सामान्य शुभ।

तुला- शुभ सूचनाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। बंधुजनों से भेंट संभव है। रुका हुआ धन मिल सकता है। दिन हितकारक।

वृश्चिक- घर में सुख सौख्य का वातावरण रहेगा। कुटुम्बियों की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा।

धनु- विवेक और विनम्रता भाग्य को बल देंगे। साक्षात्कार एवं विशेष वार्ताओं में सफल हो सकते हैं। आस्था और विश्वास को बल मिलेगा।

मकर- एक योद्धा की तरह आगे बढ़ने की क्षमता आप में हैं। समय देखकर कार्य करें। आकस्मिकता बनी रह सकती है।

कुंभ- दाम्पत्य में सुख सौख्य बना रहेगा। साझीदारी के प्रयास असरकारी रहेंगे। रिश्तों में अनबन बनी रह सकती है। अहम् का त्याग करें।

मीन- करियर कारोबार पर फोकस बनाए रखें। प्रतिस्पर्धा में बेहतर बने रहेंगे। वादों को पूरा करेंगे। संघर्ष बढ़ा हुआ रह सकता है। दिन सामान्य शुभ।

                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.co.in      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Around The Web

Trending News

You May Also Like