Anant TV Live

26/11 का आरोपी कारी सईद अब्दुल-अजीज इस्लामाबाद में रहस्यमय हालात में मृत! मस्जिद के बाहर अचानक गिरा, मौत की वजह अब भी सवाल; 166 लोगों की जान लेने वाले मुंबई हमले की पूरी कहानी

 | 
26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश में आरोपी बताए गए लश्कर-ए-तैयबा ऑपरेटिव कारी सईद अब्दुल-अजीज के इस्लामाबाद में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कुबा मस्जिद के बाहर अचानक गिर पड़ा और आसपास मौजूद लोगों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि मस्जिद पहुंचने से पहले उसने एक रेस्टोरेंट में खाना खाया था। हालांकि उसकी मौत बीमारी, प्राकृतिक कारण या किसी अन्य वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है और पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like