Anant TV Live

27 दिसंबर 2023 पौष कृष्ण प्रतिपदा बुधवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित

 | 
vadic astro

सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)

श्री श्री पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 पौष कृष्ण प्रतिपदा बुधवार, ईस्वी 26 दिसंबर 2023, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, हेमंत ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजकर 27 मिनट से 13 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

प्रतिपदा तिथि प्रातः 06 बजकर 48 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि रहेगी।

आर्द्रा नक्षत्र पर रात्रि 23 बजकर 29 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

ब्रह्म योग रात्रि 02 बजकर 40 मिनट तक उपरांत एंद्र योग रहेगा।

बालव करण सायं 18 बजकर 23 मिनिट तक उपरांत कौलव करण रहेगा।

01 दिसंबर से 31 दिसंबर के व्रत एवं त्योहार

30 दिसंबर- संकष्टी गणेश चतुर्थी

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 07 बजकर 14 मिनट से 08 बजकर 32 मिनट तक
अमृत 08 बजकर 32 मिनट से 09 बजकर 50 मिनट तक।
शुभ 11 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक 
चर 15 बजकर 03 मिनट से 16 बजकर 20 मिनट तक।

आज का चंद्रबल मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा

*चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

मेष: महिला रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृषभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

कर्क: पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाही खर्च से बचना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

सिंह: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे, जबकि चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। धन हानि या अग्नि दुर्घटना आदि के प्रति सचेत रहें।

धनु: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

कुंभ: व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। जीविका के क्षेत्र आशातीत में प्रगति होगी।

                      पँ. हरीश शर्मा 
                  *"ज्योतिष मार्तण्ड"
आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद, 
                 संयुक्त राज्य अमेरिका
     श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
          09351303934, 9414041095
        www.mahakaljyotish.co.in      
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

Around The Web

Trending News

You May Also Like