Anant TV Live

जम्मू कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में बुधवार को भीषण हादसा हो गया

 | 
as
जम्मू कश्मीर के पुंछ के सवजियान इलाके में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। गहरी खाई में मिनी बस गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ ने बताया कि बचाव अभियान में भारतीय सेना जुट गई है। स्थानीय लोग भी सेना का साथ दे रहे हैं।
 
सभी घायलों का मंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस बरेरी नाले के पास गहरी खाई में गिर गई। भीषण हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। मृतक के परिजनों को खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like