Anant TV Live

प्रदेश में बढेगी बेल्जियम मालिनाइस डॉग ब्रीड

 | 
dog

भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस डॉग स्क्वॉड जल्द ही बेल्जियम मालिनाइस श्वान खरीदने जा रही है। इससे पहले इस नस्ल के श्वान 2019 में पहली बार खरीदे गए थे। अब फिर से तीन और श्वान इस नस्ल के खरीदे जाने की तैयारी पुलिस कर रही है। इसके साथ ही तीन अन्य नस्लों के श्वान भी प्रदेश पुलिस की 23 वीं बटालियन खरीदने जा रही है।

श्वान की यह खरीदी दो साल बाद हो रही है। जानकारी के अनुसान बेल्जियम मालिनाइस नस्ल के श्वान का इस्तेमाल अमेरिकी नेवी सील टीम में ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए किया गया था। इस बेल्जियम मालिनाइस कुत्तों की सूंघने और हमला करने की क्षमता अन्य कुत्तों की अपेक्षा काफी ज्यादा होती है, जिसके चलते बड़े-बड़े आॅपरेशन्स में इनका इस्तेमाल किया जाता है।

प्रदेश में पहली बार वर्ष 2019 में दो श्वान इस नस्ल के पुलिस के डॉग स्क्वॉड में शामिल हुए थे। इसके बाद अब फिर से इनकी खरीदी की जा रही है। इस खरीदी के बाद इन नस्ल के श्वानों की संख्या प्रदेश में पांच हो जाएगी। बताया जाता है कि पुलिस के लिए यह कुत्ते काफी काम के हैं, क्योंकि ये किसी अन्य नस्ल की अपेक्षा ज्यादा तेज होते हैं। मध्य प्रदेश पुलिस स्क्वॉड में इनके होने से पुलिस को काफी मदद मिल सकती है। दुनिया भर में इन कुत्तों का इस्तेमाल बड़े-बड़े आॅपरेशन्स में किया जा रहा है।

इनका भी बेढ़ा बढ़ेगा

इनके अलावा 11 जर्मन शेफर्ड, 10 डॉबरमेन और दो लेब्राडोर भी 23 वीं बटालियन खरीदने जा रही है। इन्हें खरीदने के बाद करीब 9 महीने की ट्रैनिंग दी जाएगी। इसके बाद इनका इस्तेमाल प्रदेश पुलिस कर सकेगी। प्रदेश पुलिस ने इससे पहले वर्ष 2021 में देसी नस्ल के कुत्तों की खरीदी की थी।

     

Around The Web

Trending News

You May Also Like