Anant TV Live

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपारिवार सहित योगाभ्यास किया

 | 
as

 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य सरकार के आयुष व आयुष शिक्षा विभाग की ओर से परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपारिवार सहित योगाभ्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में योग साधकों ने गंगा घाट पर योगाभ्यास किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सर

मुख्यमंत्री धामी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज पूरी दुनिया में योग जन जन का कार्यक्रम बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग शरीर को निरोगी बनाने की विद्या है। यह जीवन को एक दिशा देने का काम करती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। इससे हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नजर आएंगे। एक स्वस्थ जीवन पद्धति के लिए भारतीय ऋषि-मुनियों की अमूल्य देन योग है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति और संस्कार ही वसुधैव कुटुंबकम की भावना को सिखाती है। यह धरती आयुष योग और संकल्पों की धरती है। हम योग, संस्कृति, धर्म और अध्यात्म को अपनी प्राथमिकता में रखते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर व्यवस्था देने के लिए हम मन, वचन और कर्म से दृढ़ संकल्पित हैं।

Around The Web

Trending News

You May Also Like