Anant TV Live

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आदिवासी समाज को सम्मान देने पर गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय में खूब नाचे

 | 
AS
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आदिवासी समाज को सम्मान देने पर गुरुवार को बीजेपी मुख्यालय में खूब नाचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो किसी ने नहीं सोचा था, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। एक आदिवासी जनजाति समाज की बहन एक एक दिन देश के सर्वोच्च पद पर बैठेगी, राष्ट्रपति बनेगी और तीनों सेनाओं की मुखिया बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने परंपरा बदल दी है। आज चमत्कार हुआ है। पहले यह होता था कि राष्ट्रपति बड़े घराने में पैदा होने वाला और ज्यादा पढ़ा-लिखा बनता था। आज एक साधारण और गरीब परिवार में जन्म लेने वाली बहन राष्ट्रपति बनेगी। जो पहले शिक्षिका, पार्षद, विधायक और ओडिशा में मंत्री रही। गर्वनर रही है। उन्होंने कहा कि कोई इससे पहले भूरी बाई को पूछता था? बजू श्याम को पूछता था? हमारे जनजातीय आदिवासी कलाकारों को पूछता था? हमारे आदिवासी समाज के लोगों में कितनी प्रतिभा है, जिन्हें चुन-चुन कर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो समाज विकास की दौड़ में पीछे रहे गए थे, उन्हें विकास की दृष्टि से ऊपर लाया जा रहा है। उन्हें मान-सम्मान और इज्जत देकर देश का भविष्य बनाने का मौका दिया जा रहा है। यह केवल द्रोपर्दी मुर्मू का सम्मान नहीं है। यह भारत के आदिवासी समाज का सम्मान है। यह मध्य प्रदेश के 2 करोड़ आदिवासी भाई-बहनों का सम्मान है।

कांग्रेस ने सिर्फ शोषण किया 
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों का सिर्फ शोषण किया है। केवल झोपड़ी में पड़ा रहने दिया। उन्हें सम्मान देने का काम किया है, तो यह भाजपा ने किया है। मध्यप्रदेश में हम पेसा एक्ट धीरे-धीरे लागू कर रहे हैं। हम सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार देंगे। वन भूमि पर सबसे ज्याद पट्टे बीजेपी सरकार ने दिए हैं। हमने तय किया है कि पायलट बेसिस पर तेंदूपत्ता तोड़ने और बेचने का अधिकार ग्रामसभा को दिया जाए। अभी हमने पांच ब्लॉक में यह शुरू किया है। एक लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती करेंगे।

कल भी प्रदेश में उत्सव मनाया जाएगा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि द्रोपर्दी मुर्मू 24 जून को 12 बजे राष्ट्रपति प्रत्याशी का नामांकन भरेंगी, लेकिन जीत तो पक्की है। जहां भाजपा और मोदी होते हैं, जीत पक्की होती है। कांग्रेस तो अभी महाराष्ट्र के भंवर में उलझी हुई है। कल 12 बजे मिठाई बांटो, नाचो-गाओ। कल पूरे प्रदेश में उत्सव मनना चाहिए। मिठाई बांटो, आतिशबाजी करो, उत्सव मनाना है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like