Anant TV Live

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी

 | 
as

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि- ''वार्ड पार्षद से देश के सर्वोच्च पद तक राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू की यात्रा समाज को प्रेरणा देगी और उनका वृहद अनुभव समाज को नवीन दिशा प्रदान करेगा।''

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज शपथ ग्रहण के बाद महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने पहले सारगर्भित संबोधन में अपने जीवन के संघर्षों और चुनौतियों के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों एवं इसकी शक्ति पर अद्भुत बातें रखी, जो हम सभी के लिए अनुकरणीय एवं प्ररेणादायक हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में जगन्नाथ क्षेत्र के प्रख्यात कवि भीम भोई की पक्तियाँ “ मो जीवन पछे नर्के पड़ी थाऊ जगत उद्धार हेउ” का उल्लेख किया है। यह जन-सेवा का मूल मंत्र हैं। राष्ट्रपति ने इन पंक्तियों के माध्यम से भाव व्यक्त किया है कि अपने जीवन के हित-अनहित की मुझे चिंता नहीं है, लोक-कल्याण और गरीब का उद्धार ही मेरे जीवन का ध्येय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस पावन भाव का हम अक्षरश: अनुसरण करते रहेंगे।

Around The Web

Trending News

You May Also Like