Anant TV Live

9 अगस्त को विश्व आदिवासी और भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर कांग्रेस करेगी जिला, ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम ​​​​​​​

 | 
cong

भोपाल I प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को भेजे गये पत्र में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस और भारत छोड़ों आंदोलन दिवस पर स्वतंत्रता के वीर शहीदों के सम्मान एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के व्यक्तित्व और कृतित्व उनके त्याग और बलिदान को याद कर कार्यक्रम किये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 9 अगस्त, विश्व आदिवासी दिवस शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाभरा जिला अलीराजपुर जायेंगे, वे आदिवासी दिवस पर यहां आदिवासी भाईयों-बहनों से मुलाकात करेंगे।   
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस है, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कांग्रेस जिला एवं ब्लाकों में आदिवासी दिवस मनायेगी, साथ ही भारत छोड़ो आंदोलन दिवस भी मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश को आजाद कराने के लिए कांग्रेस के असंख्य नेताओं ने अपने सर्वस्व का त्याग किया और सैकड़ों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान किया। ब्रिटिश साम्राज्य को देश से उखाड़ फैकने के लिए पूज्य बापू ने 9 अगस्त को अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद कर स्वतंत्रता प्रात्पि के इस आंदोलन को एक नई दिशा और नई शक्ति प्रदान की थी। देश को आजाद कराने में कांग्रेस के पूज्य महान नेताआंे के त्याग, बलिदान और संघर्ष का पूरे विश्व में अनूठा इतिहास है।
श्री शेखर ने कहा कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस और भारत छोड़ों आंदोलन दिवस पर जिला/ शहर एवं ब्लाक कांग्रेस मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिला एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को भेजे गये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन भी किया जायेगा।

Around The Web

Trending News

You May Also Like