Anant TV Live

हाथ से हाथ जोड़ अभियान के लिए ऐसे 20 चेहरों को ऑब्जर्वर बनाया गया है जो 2018 में मंत्री रहते कांग्रेस के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभा चुके हैं।

 | 
sdf

भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी के पश्चात् कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आरम्भ करने जा रही है। इसके साथ ही 2023 में होने वाले चुनावों की तैयारी भी जोर-शोर से आरम्भ हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 90 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। छत्तीसगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एवं उसकी जिम्मेदारी पूर्व विधायकों और मंत्रियों को दी गई है। इसको लेकर कांग्रेस की मैराथन मीटिंग में लेखा-जोखा भी तैयार कर लिया है। हाथ से हाथ जोड़ अभियान के लिए ऐसे 20 चेहरों को ऑब्जर्वर बनाया गया है जो 2018 में मंत्री रहते कांग्रेस के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभा चुके हैं।  

यात्रा का लक्ष्य 90,000 किलोमीटर निर्धारित करना है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में चुनाव से पहले जन-जन तक कांग्रेस की पहुंच बनाने के लिए यात्रा के चलते कांग्रेस के कार्यकाल में किए सारे कामों को प्रमोट भी किया जाएगा तथा लोगों तक इसका संदेश पहुंचाया जाएगा। चुनाव से पहले से यात्रा का मकसद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा पैदा करना भी होगा तथा 26 जनवरी से यह अभियान देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी आरम्भ होगा।  

Around The Web

Trending News

You May Also Like