आईएएस अफसर रामविलास यादव को उत्तराखंड विजिलेंस ब्यूरो ने बीते बुधवार की रात को गिरफ्तार किया

 | 
AS

आईएएस अफसर रामविलास यादव को उत्तराखंड विजिलेंस ब्यूरो ने बीते बुधवार की रात को गिरफ्तार किया है| इससे पहले आईएएस अफसर रामविलास यादव से विजिलेंस द्वारा कई घंटों से पूछताछ की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि, आईएएस रामविलास यादव पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहकर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप है| इसी मामले में विजिलेंस ने उन्हें पूछताक्ष के बाद गिरफ्तार किया है| अब आईएएस रामविलास यादव पर विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की बनती कार्रवाई की जा रही है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस रामविलास यादव को राज्य सरकार के अंदर सेवा से निलंबित कर दिया है।

Around The Web