Anant TV Live

महासमुंद जिले में सिघोंडा थाने की पुलिस ने एक कार से बड़े पैमाने पर चांदी की तस्करी करते हुए दो लोगों को पकड़ा

 | 
as

 महासमुंद जिले में सिघोंडा थाने की पुलिस ने एक कार से बड़े पैमाने पर चांदी की तस्करी करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 1 करोड़ 56 लाख 86 हजार रुपए के 2 क्विंटल 51 किलो चांदी के आभूषण और नगद 72 हजार रुपए मिले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार में भारी मात्रा में चांदी के आभूषण मिले। कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम राम रुची और शिव कुमार बताया जा रहा है। दोनों रायपुर के रहने वाले बताए गए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने चांदी के आभूषण को सराफा व्यावसायी अनिल ललित ज्वेलर्स रायपुर का होना बताया। आरोपियो ने ओडिशा के बरगढ़ से रायपुर ले जाने की बात बताई। सिघोंडा पुलिस ने कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं होने पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह महासमुंद जिले में चांदी तसकरी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

रायपुर में ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार

इधर रायपुर पुलिस ने चोरी के जेवरात खरीदने के फरार आरोपी चिराग ज्वेलर्स के संचालक राजू गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। कबीरनगर और डीडी नगर क्षेत्र में 4 अलग-अलग सूने मकानों से चोरों ने सोने-चांदी की चोरी कर चिराग ज्वेलर्स के संचालक राजू गोस्वामी के पास बेचा था। पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं चोरी के जेवर खरीदने वाला ज्वेलर्स संचालक फरार हो गया था। उसके कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवरात जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 3,16,800 रुपए बताया जा रहा है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like