Anant TV Live

उत्तराखंड के जोशीमठ में आई आपदा के पीड़ितों के लिए शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद ने राहत सामग्री भेजी

 | 
sd

उत्तराखंड के जोशीमठ में आई आपदा के पीड़ितों के लिए शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद ने राहत सामग्री भेजी। विहिप ने पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और जोशीमठ में सहायता केंद्र बनाया है।

सूरज कुंड स्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय पर विहिप मेरठ महानगर द्वारा उतराखंड के जोशीमठ में आई भीषण आपदा में हिंदू समाज की चिंता करते हुए राहत सामग्री की व्यवस्था की। शुक्रवार को मेरठ से जोशीमठ के लिए राहत सामग्री का वाहन रवाना किया गया।

विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया। इस राहत सामग्री में 500 किलोग्राम आटा, 450 किलोग्राम चावल, 250 किलोग्राम चीनी, 200 किलोग्राम दाल, 5000 बिस्किट के पैकेट, 20 किलोग्राम चाय की पत्ती, 400 गर्म कंबल, 20 गर्म चादर, 10 जोड़ी ट्रैक सूट, 100 जोड़ी गर्म कपड़े, 500 जोड़ी मोजे, 200 गर्म मफलर, 100 कैप, 50 जोड़ी बच्चों के जूते शामिल है। विहिप की स्थानीय इकाई ने जोशीमठ में सहायता केंद्र बनाया गया है। सहायता केंद्र पर तैनात देवीप्रसाद जोशीमठ में रहने वाले हिंदू परिवार के लिए हरसंभव सहायता के लिए तत्पर है।

सोहन सोलंकी ने कहा कि देश ही नहीं पूरे विश्व भर का हिंदू समाज अपने जीवन में एक बार बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने जाना चाहता है, जिसका रास्ता जोशीमठ से होकर जाता है। आज वही जोशीमठ अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है जिसकी स्थापना कभी आद्य गुरु शंकराचार्य ने की थी। इस आपदा की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद लगातार सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद ने अपनी कुछ मांगे सरकार के समक्ष रखी थी। जिसमें बिजली परियोजना को अविलंब रोकने एवं किसी भी मकान को गिराने से पूर्व उसका मूल्यांकन किया जाए। इन मांगों को प्रदेश ने सरकार ने मान लिया है। इस आपदा में पूरा भारत वर्ष जोशीमठ के हिंदुओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है। विश्व हिंदू परिषद अनेक स्थानों पर इसी प्रकार सहायता सामग्री एकत्र कर रहा है।

इस दौरान प्रांत सह मंत्री राजकुमार डूंगर, मधुवन आर्य, महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ, महानगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष रंजना, अमित जैन, महानगर सह संयोजक बंटी बजरंगी, अमित प्रजापति, दिलीप आर्य, हिमांशु शर्मा, अर्जुन राठी, पवन कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Around The Web

Trending News

You May Also Like