आयकर विभाग की ओर से गुरुवार की सुबह बेंगलुरु के कई शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी
Updated: Jun 23, 2022, 16:01 IST
| आयकर विभाग की ओर से गुरुवार की सुबह बेंगलुरु के कई शिक्षण संस्थानों पर छापेमारी की गई है। शहर के कई निजी शिक्षण संस्थानों के दफ्तरों और भवनों पर आयकर विभाग ने सुबह कार्रवाई की है। कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े कई स्थानों पर आयकर (आईटी) विभाग की छापेमारी अब भी चल रही है।
इन संस्थानों पर छापे
जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने श्री कृष्णदेवराय शिक्षा संस्थान, रेवा विश्वविद्यालय और दिव्यश्री संस्थान समेत कई अन्य संस्थानों पर रेड डाली है। इन सभी पर गुरुवार की सुबह एक साथ ही छापेमारी की गई है। विभाग को इनके खिलाफ टैक्स चोरी और अनियमितताओं की जानकारी मिली थी। आगे की जानकारी का अब भी इंतजार है।