Anant TV Live

सिंधिया के इस बयान पर कांग्रेस ने कहा कि यह उनके ‘घर वापसी’ का संकेत हो सकता है।

 | 
sd

राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) बुधवार सुबह महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश पहुंची थी। राहुल के MP पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि ‘मध्य प्रदेश में सभी का स्वागत है।’ सिंधिया के इस बयान पर कांग्रेस ने कहा कि यह उनके ‘घर वापसी’ का संकेत हो सकता है।

भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में पहुंची थी। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 23 नवंबर को मार्च का जिक्र करते हुए कहा था, ”मध्य प्रदेश में सभी का स्वागत है।” जिसके बाद कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का ‘स्वागत’ करने वाली बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की टिप्पणी उनके घर वापसी का संकेत हो सकती है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौड़ ने यह बात कही।गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मार्च 2020 में पार्टी का साथ छोड़ने के बाद बीजेपी का दामन थाम लिया था।

Around The Web

Trending News

You May Also Like