पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर Lakhbir Singh के खास गुर्गे को किया गिरफ्तार, 103 ग्राम हेरोइन भी बरामद

चंडीगढ़ : स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल ने खरड़ से एक गैंगस्टर को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा का खास गुर्गा हैं। जानकारी के अनुसार इसी ने मोहाली इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमले को अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अनमोल दीप सोनी जो कि हरिके, तरनतारन का निवासी है और लखबीर सिंह का एसोसिएट है। जितनी भी कंसाइनमेंट होती है सभी यही सप्लाई करता है। इसके पास से 103 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। यह अपनी गर्लफ्रेंड के फ्लैट में छिपा हुआ था।
किया गया अदालत में पेश
गिरफ्तार किए गए अनमोल दीप सोनी को आज मोहली अदालत में पेश किया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल फिर अनमोल दीप और उसकी गर्लफ्रेंड को मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक लखबीर सिंह द्वारा जो पंजाब इंटेलिजेंस विभाग की बिल्डिंग पर आरपीजी फायर हुआ था मैं भी इसका हाथ बताया जा रहा है। हरियाणा पुलिस द्वारा नछत्तर सिंह को आरडीएक्स सहित कुरुक्षेत्र से काबू किया गया था। इसने बताया कि लखबीर सिंह उर्फ लंडा के आदेशों पर 25 व्यक्तियों की इस हमले के लिए टीम बनाई गई थी। उसमें भी अनमोल दीप सोनी की भूमिका बताई जा रही है।