Anant TV Live

संगरूर उपचुनाव बिना किसी हिंसा और हंगामा के संपन्न हुआ है। पंजाब में हाल के वर्षों के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ

 | 
as

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने दावा किया कि पंजाब की कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। विपक्षी पार्टियां आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने के लिए इस तरह के बयान दे रही है।

शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कंग ने कहा कि गुरुवार को हुए संगरूर उपचुनाव बिना किसी हिंसा और हंगामा के संपन्न हुआ है। पंजाब में हाल के वर्षों के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। इससे साबित होता है कि पंजाब की कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है।

कंग ने पिछली अकाली-कांग्रेस सरकारों पर हमला बोला और कहा कांग्रेस सरकार के दौरान 2021 में हुए नगर निगम के चुनावों में बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं सामने आई थी। अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर गोलियां चली। कंग ने आप नेता और वर्तमान ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत सिंह भुल्लर का भी उदाहरण दिया और कहा कि चन्नी सरकार के दौरान एक चुनावी घटनाक्रम में उनके साथ अत्याचार किया गया। उन्हें पीटा भी गया था। वहीं, अकाली सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ था।

उन्होंने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस की सरकार ने पंजाब के नौजवानों को गलत रास्ते पर धकेला और ऑर्गेनाइज्ड क्राईम को बढ़ावा दिया। उसी का नतीजा आज पंजाब के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आप प्रवक्ता ने मीडिया को भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार की एक और कार्रवाई की जानकारी दी और कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पंजाब के खजाने से हुई लूट और घपले-घोटाले की जांच करने के लिए मान सरकार विधानसभा में ‘व्हाइट पेपर’ लाने जा रही है। ताकि पंजाब के खजाने से हुई लूट के बारे में जनता को पता चल सके।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी सत्ता में रहते हुए पंजाब के खजाने में हेरफेर किया है और सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया है, उनका चेहरा अब बेनकाब होगा। पंजाब के खजाने की लूट में शामिल व्यक्ति, चाहे अपना हो या पराया, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Around The Web

Trending News

You May Also Like