अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ की गतिविधियों में संलिप्त लोगों से नुक्सान की रकम वसूल की जाएगी
Jun 21, 2022, 19:30 IST
| 
अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ की गतिविधियों में संलिप्त लोगों से नुक्सान की रकम वसूल की जाएगी। इस सम्बन्धी जानकारी गुप्त सूत्रों से जुटाई जा रही है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन एवं तोड़फोड़ गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पकड़े गए उपद्रवी तत्वों से सार्वजनिक संपत्ति के नुक्सान की भरपाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों वाराणसी में उपद्रवी तत्वों ने कुल 36 बसों को नुक्सान पहुंचाया, जिससे 12,97,439 रुपए की क्षति हुई है। अब तक कुल 27 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। इस दौरान उन्होंने नौजवानों से किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की।