Anant TV Live

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस वचन पत्र समिति की बैठक संपन्न

 | 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस वचन पत्र समिति की बैठक संपन्न


भोपाल, 22 जनवरी 2023  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में आवास पर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस वचन पत्र समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में कांग्रेस वचनपत्र समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मुकेश नायक सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बैठक में वचन पत्र के निर्माण को लेकर  मंत्रणा हुई।

वचन पत्र में समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं शामिल की जायेंगी।
––
कांग्रेस वचन पत्र के लिए हुई बैठक के बाद वचन पत्र समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि  कांग्रेस इस बार 2 वचन पत्र तैयार करेगी।  एक सामान्य और एक महिलाओं के लिए, विशेषकर *प्रियदर्शिनी वचन पत्र तैयार करेगी। 
वहीं वचन पत्र के लिए 10 उपसमितियां बनाई गई हैं। इन दसों उप समितियों को अलग अलग विभागों-वर्गों की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री सिंह ने कहा कि एक महीने बाद सभी उपसमितियों की फिर बैठक होगी। बैठक में सभी उपसमितियों को बिंदुवार अपने - अपने विभागों-वर्गों के लिए देंगी होगी जानकारी और इन जानकारियों के माध्यम से घोषणा पत्र का ड्राफ्ट तैयार होगा। 
 

Around The Web

Trending News

You May Also Like