Anant TV Live

साँची बौद्ध विश्वविद्यालय के प्रकल्पों को साकार करने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी।

 | 
as
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अधो-संरचना विकास कार्यों के संचालन और जन-कल्याण के साथ ही संस्कृति, धर्म परंपरा, जीवन मूल्य और आने वाले समय में विश्व कैसा हो, इस पर चिंतन और कार्य भी सरकार का दायित्व है। साँची बौद्ध विश्वविद्यालय के प्रकल्पों को साकार करने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री चौहान आज मंत्रालय में साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की साधारण परिषद की पाँचवीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा छठवें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन की रचना सराहनीय है। सम्मेलन की तिथियाँ निर्धारित कर सभी आवश्यक तैयारियाँ की जाएँ। राज्य सरकार इसके लिए पूरा सहयोग करेगी। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में अन्य देशों को अकादमिक और अन्य कार्यों के लिए स्थान उपलब्ध करवा कर विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप की कल्पना को भी साकार किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि साँची विश्वविद्यालय द्वारा इंदौर में इन्वेस्टर्स समिट और प्रवासी भारतीय दिवस आयोजन के पूर्व 6 एवं 7 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का विचार प्रशंसनीय है। इसके लिए भी आवश्यक तैयारियाँ की जाएँ।

Around The Web

Trending News

You May Also Like