Anant TV Live

राजधानी में मदद मांगने के बहाने बुजुर्ग महिलाओं को ठगी का शिकार बनाने वाला गिरोह इन दिनों शहर में सक्रिय है।

 | 
sd

राजधानी में मदद मांगने के बहाने बुजुर्ग महिलाओं को ठगी का शिकार बनाने वाला गिरोह इन दिनों शहर में सक्रिय है। गिरोह में महिला-पुरुष और एक नाबालिग बच्चा शामिल है। तीनों बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बना कर मदद के बहाने सोने के जेवरात उतरवा कर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस गिरोह ने सोमवार को कोहेफिजा और बैरागढ़ में एक के बाद एक दो वारदातों अंजाम दिया और सोने के जेवरात लेकर बुजुर्ग महिलाओं को नकली जेवर थमाकर फरार हो गए।

यह है पूरा मामला : रूमाल के सहारे बदले जेवरात
कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहेफिजा निवासी निर्मला पहलालानी (73) सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल परिसर पहुंची थीं। उसी दौरान एक बच्चा उनके पास आया और कहा कि हमें उज्जैन जाना है, मदद की जरूरत है। इस बीच बच्चे के माता-पिता भी वहां आ गए और तीनों ने मिलकर बुजुर्ग महिला को मदद के नाम पर झांसे में लेकर सोने की दो अंगूठी, एक चेन व दो सोने की चूड़ियां उतरवा लीं। जालसाजों ने सभी जेवर एक रुमाल में बांध लिए और यहां- वहां हो गए। थोड़ी देर बाद वे तीनों फिर लौटकर महिला के पास आए। तब महिला ने अपने जेवर मांग लिए। जालसाज महिला, उसके पति व बच्चे ने रुमाल में बंधे जेवर बुजुर्ग महिला को लौटा दिए। घर आकर फरियादी महिला ने रुमाल खोलकर देखा तो उसमें नकली जेवर रखे मिले। पुलिस ने बताया कि आरोपी करीब दो तोला वजनी सोने के जेवरात लेकर चम्पत हुए हैं। पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like