Anant TV Live

इस बार यूपी और हरियाणा ने अपनी झांकियां रामायण और महाभारत की थीम पर डिजाइन की हैं

 | 
sd

गणतंत्र दिवस की तैयारियां इन दिनों जोरों शोरों से चल रही है। जहां कर्तव्य पथ पर होने वाली रिपब्लिक डे की परेड की तैयारियां अंतिम चरण पर है। बता दें कि इस बार कुल 23 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। जिसमें 17 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी। इन छह झांकियां मंत्रालयों और विभागों के हिस्से आई हैं। इन साल कर्तव्य पथ पर देश की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। बता दें कि इस बार यूपी और हरियाणा ने अपनी झांकियां रामायण और महाभारत की थीम पर डिजाइन की हैं। झांकियों में उत्तर प्रदेश ने रामायण, हरियाणा ने महाभारत की थीम पर अपनी झांकी, झारखंड की झांकी में भगवान शिव के प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर, पश्चिम बंगाल की झांकी में दुर्गा पूजा की झलक मिलेगी। तो वही इसके अलावा जम्मू और कश्मीर की झांकी अमरनाथ गुफा के साथ 'नया जम्मू और कश्मीर' की थीम पर रहेगी।

गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि 'कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत के साथ ही आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाया जाएगा वही एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्तव्य पथ पर सूबे की झांकी में भगवान राम और देवी सीता के वनवास बाद अयोध्या लौटने पर स्वागत, दीपोत्सव को दर्शाया गया है। वही झांकी के साइड पैनल अयोध्या में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी को दर्शाते हैं और इसमें एक बड़ा 'दीपोत्सव द्वार' भी बनाया गया है जिसमें महर्षि वशिष्ठ की भी प्रतिमा है। इससे पहले भी यूपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि अयोध्या का दीपोत्सव इस बार प्रदेश की झांकी के लिए प्रमुख विषय है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like