जय श्री राम के नारों के बीच योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश को समस्याएं दी है। आतंकवाद की समस्या दी, उग्रवाद की समस्या दी।

योगी आदित्यनाथ ने शुजालपुर और कालापीपल में रोड शो किया। शुजालपुर में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और इस चुनाव को रामभक्त-रामविरोधियों के बीच चुनाव बताया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय इतिहास पढ़ाते थे कि अकबर महान है। ये लोग महाराणा प्रताप को महान नहीं मानते थे। हम लोग छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप को महान मानते हैं। इन लोगों ने राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। एक तरफ राम भक्त हैं और एक तरफ राम विरोधी। आप लोगों को तय करना है किसकी सरकार बनानी है।
शुजालपुर मंडी के बीच स्थित जे एन एस कॉलेज के ग्राउंड पर सीएम योगी की सभा को लेकर ख़ासा उत्साह दिखा। जय श्री राम के नारों के बीच योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश को समस्याएं दी है। आतंकवाद की समस्या दी, उग्रवाद की समस्या दी। भ्रष्टाचार की समस्या दी। कांग्रेस को वोट देने की बात तो दूर, उसको दूर से छूना भी नहीं चाहिए। जिसने देश को अपमानित करने का काम किया हो उसको वोट मत देना।
शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार प्रत्याशी बनाए गए मध्य प्रदेश सरकार के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार चुनावी मैदान में है। यहाँ उनका मुकाबला कांग्रेस के रामवीर सिकरवार से है। योगी आदित्यनाथ ने शुजालपुर और कालापीपल में रोड शो भी किया। इसके बाद सीएम योगी को खातेगांव में आशीष शर्मा और सोनकच्छ में राजेश सोनकर के पक्ष में भी जनसभा और रोड शो करन है।