Benjamin Netanyahu की सत्ता पर संकट! गादी आइजनकोट ने लिबरमैन से मिलाया हाथ, अब 7 सांसदों वाली धार्मिक पार्टी पर नजर
| Nov 26, 2026, 18:12 IST
Benjamin Netanyahu इजराइल की राजनीति में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या गादी आइजनकोट नेतन्याहू के विरोधियों और अब तक उनके साथ रहे धार्मिक दलों को एक मंच पर ला पाएंगे। लिबरमैन का साथ मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण बढ़त है, लेकिन 61 सीटों का आंकड़ा अभी दूर है। यूनाइटेड टोरा जूडिज्म का रुख, सैन्य सेवा पर होने वाला समझौता और अरब दलों की भूमिका तय करेगी कि नेतन्याहू की सरकार का विकल्प बन पाता है या इजराइल को एक बार फिर चुनाव की ओर जाना पड़ता है।

