Anant TV Live

आदिवासियों के विकास और सम्मान के लिए काम कर रही भाजपा सरकार आदिवासियों के विकास और सम्मान के लिए काम कर रही भाजपा सरकार

प्रदेश कांग्रेस में तीन परिवारों का बोलबाला-तीन तिगड़ा, काम बिगड़ा 

 | 

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने मिलकर मध्यप्रदेश को लूट लिया- अमित शाह जी
छिंदवाड़ा, 28/10/2023। कमलनाथ हमसे पूछते हैं कि आदिवासियों के लिए क्या किया? मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि आजादी के कई साल बाद स्व. अटलजी की सरकार ने जनजातीय मंत्रालय बनाया, जनजाति आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। मोदी जी ने 23 जनजातियों को सूची में जोड़ा। भाजपा सरकार ने वीरांगना रानी दुर्गावती, टंट्या भील, राजा शंकरशाह, रघुनाथ शाह जैसे जननायकों, स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देते हुए उनके म्यूजियम बनाए और पहली बार एक आदिवासी परिवार की बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया। छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम शंकरशाह के नाम पर रखा। हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति और पातालपानी स्टेशन का नाम जननायक टंट्या भील के नाम पर रखा है। कमलनाथ जी, देश-प्रदेश की आदिवासी जनता भाजपा को जानती है और यह भी जानती है कि आदिवासियों के विकास और जनजातीय गौरव को बढ़ाने का काम भाजपा की सरकार ने ही किया है। यह बात केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा और केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने भी संबोधित किया। सभा के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री अमित शाह जी के समक्ष कांग्रेस के छिदवाडा जिले के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया और कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री विनय भारती के साथ 2 हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। 
इस बार मध्यप्रदेश में तीन दिवालियां मनाना है
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हम हर बार एक दीवाली मनाते हैं, लेकिन इस बार मध्यप्रदेश में तीन दिवालियां मनाना है। पहली दीवाली तो दीपावली पर ही मनेगी। दूसरी दीपावली तब मनेगी जब आप प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। और तीसरी दीवाली 22 जनवरी को मनेगी जब प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों भव्य राम मंदिर में रामलला की स्थापना होगी। कांग्रेस आजादी के बाद से राम जन्मभूमि के मामले को लटका, अटका और भटका रही थी। लेकिन 2019 में आप ने बहुत सी सीटें देकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। अब 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की स्थापना है। उन्होंने कहा कि जब मैं भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष था, तब राहुल बाबा ताने कसते थे-मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगे। अब मंदिर भी बन गया और 22 जनवरी की तिथि भी बता दी है। राहुल बाबा, जरा आप भी दर्शन करके आ जाओ। 
जिनकी जड़ें इटली में, उन्हें नहीं दिखेंगे भाजपा सरकार के काम 
गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया, धारा 370 समाप्त की। ट्रिपल तलाक विरोधी कानून बनाया। आतंकियों पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई। देश को नई पार्लियामेंट मिली। महिलाओं के लिए एक तिहाई रिजर्वेशन वाला प्रावधान हुआ। पीएफआई जैसे दुर्दांत आतंकी संगठन को एक ही रात में प्रतिबंधित करके आतंकवाद की आशंका को ही समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज दुनिया में भारत का गौरव गान गूंज रहा है, भारत का परचम लहरा रहा है। बीते 9 सालों में बहुत सी घटनाएं हुई, लेकिन कांग्रेस पार्टी को इनमें कुछ भी पॉजीटिव नहीं दिख रहा है। श्री शाह ने कहा कि आजकल दोनों भाई-बहन चुनाव वाले राज्यों में घूम रहे हैं और पूछ रहे हैं भाजपा ने क्या किया। भाजपा ने बहुत सारे काम किए हैं, लेकिन वो सिर्फ उन्हीं को समझ में आते हैं, जिनकी जड़ें भारत में हैं। जिनकी जड़ें इटली में हों, उन्हें ये काम दिखाई नहीं देंगे। 
जल, जंगल, जमीन के साथ होती है सुरक्षा, सम्मान, समावेशी विकास की बात 
श्री शाह ने कहा कि पहले आदिवासियों के लिए सिर्फ जल, जंगल और जमीन की बात होती थी, लेकिन अब इसके साथ ही सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास की बात होने लगी है। उन्होंने कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार सिर्फ 29000 करोड़ आदिवासियों पर खर्च करती थी, अब मोदी सरकार 1,38,000 करोड़ खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में 90 एकलव्य विद्यालय थे, जो मोदी जी के 9 सालों में 740 हो गए हैं। केंद्र सरकार आदिवासियों के लिए अलग से 75000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसके साथ ही हमारी सरकार ने छिंदवाड़ा जैसे जिलों के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन बनाए हैं, ताकि खनिजों से मिल रहे राजस्व का हिस्सा जिले की परियोजनाओं पर भी खर्च किया जा सके। श्री शाह ने कहा कि छिंदवाड़ा आदिवासी बहुल जिला है। यहां महादेवपुरी कोलमाइंस की परमिशन हो चुकी है, दो बाकी हैं, भाजपा की सरकार बनने के बाद वो काम भी हो जाएंगे। 
कांग्रेस को चला रहे तीन परिवार प्रदेश का भला नहीं कर सकते 
श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस में तीन परिवारों को बोलबाला है। एक गांधी परिवार है, दूसरा कमलनाथ का परिवार है और तीसरा बंटाढार परिवार है। लेकिन जहां तीन तिगड़ा होता है, वहां काम बिगड़ जाता है। इन तीन परिवारों में से आदेश गांधी परिवार देता है, निर्देश कमलनाथ परिवार देता है और जब काम बिगड़ जाता है, तो चांटा मि. बंटाढार के गाल पर पड़ता है। श्री शाह ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजयसिंह जहां जाते हैं, उनके समर्थक कपड़े फाड़ने पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में एकता न हो, वो प्रदेश का भला कैसे कर सकती है?
वो परिवार के लिए राजनीति में हैं, मोदी जी का लक्ष्य गरीब कल्याण 
श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस के लोग परिवार के लिए राजनीति में हैं, जबकि मोदी जी गरीब कल्याण के लिए राजनीति करते हैं। इसीलिए उन्होंने और शिवराज जी की सरकार ने प्रदेश के 93 लाख किसानों के खातों में 21000 करोड़ की राशि दी है। 3.70 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। 80 लाख परिवारों में शौचालय बनवाए हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी अगर कांग्रेस ने अपने 50 सालों के शासन में इसका 10 प्रतिशत काम भी किया हो, तो आप बताइये, हमारे युवा मोर्चा का कार्यकर्ता भी इस विषय पर आपसे बहस कर सकता है। 
कमलनाथ-दिग्विजय ने मिलकर प्रदेश को लूटा 
श्री शाह ने कहा कि राजनीति में परिवारवाद को थोपने वाली कांग्रेस पार्टी देश-प्रदेश का भला नहीं कर सकती। 2018 में जातिवादी आंदोलन की परछाईं में प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बन गई थी। जिसके बाद कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने मिलकर प्रदेश में लूट मचा दी। श्री शाह ने कहा कि 350 करोड़ का मोजर बेयर घोटाला, 2400 करोड़ का अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, 600 करोड़ का इफ्को घोटाला, 25000 करोड़ का कर्जमाफी घोटाला और 1178 करोड़ का गेहूं बोनस घोटाला कमलनाथ से ही जुड़े हैं। श्री शाह ने कहा कि वही कमलनाथ अब फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। 
प्रदेश को आगे ले जाएगा आपका आशीर्वाद 
श्री शाह ने कहा कि मि. बंटाढार ने जिस मध्यप्रदेश को बीमारू बना दिया था, उसे भाजपा की डबल इंजन सरकार ने ब्यूटीफुल और विकसित राज्य बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने मध्यप्रदेश को 7.5 लाख करोड़ रुपये दिए हैं और 12 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट दिये हैं। उन्होंने कहा कि देश के साथ मध्यप्रदेश भी विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन आपका आशीर्वाद ही उसे विकसित राज्य बनाएगा, विकास के रास्ते पर आगे ले जाएगा। श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी है। आप इसके लिए आशीर्वाद दें, हम सारे बचे हुए काम पूरे कर देंगे।
मोदी जी के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा विजय इतिहास रचेगी -विष्णुदत्त शर्मा 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार में न सिर्फ गरीबों का उत्थान हुआ है बल्कि हमारा प्रदेश भी विकास के नित नये आयाम स्थापित कर रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि जिन्हें यह भ्रम है कि छिंदवाड़ा उनका गढ़ है, तो उनको यह कहना चाहता हूं कि छिंदवाड़ा अगर किसी का गढ़ है तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाओं का गढ़ है। छिंदवाड़ा भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभान्वितों का गढ़ है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए छिंदवाड़ा जिले की सभी विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर भाजपा सरकार बनाने का काम करें। श्री शर्मा ने कहा कि हमारे केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मध्यप्रदेश आगमन से भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता में उत्साह का नवसंचार हुआ है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आशीर्वाद एवं बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में विजय का नया इतिहास रचेगी। 
इस चुनाव में कांग्रेस का भ्रम भी समाप्त हो जाएगा - प्रहलाद पटेल 
केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार गरीब कल्याण के मिशन पर काम कर रही है। मोदी सरकार ने जो ऐतिहासिक निर्णय लिए है और जो काम किये है उन कामों को हमारे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी गति दे रहे है। श्री पटेल ने कहा कि जब मैं यहाँ लोकसभा का उम्मीदवार था तब छिंदवाड़ा में बाहुबल, धनबल और झूठ चलता था। बाहुबल पहले समाप्त हो चुका है, इस बार धनबल और कांग्रेस का भ्रम भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने सभा में उपस्थित जनता से अपील करते हुए कहा कि आपके मन के संकल्प के साथ आपका आशीर्वाद और मत हमे मिलेगा तो निश्चित भाजपा की विराट विजयी होगी।
अमित शाह के समक्ष कांग्रेस नेता भाजपा में हुए शामिल 
जुन्नारदेव में सभा में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के समक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सीताराम डेहरिया और कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री विनय भारती के साथ दो हजार से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। श्री अमित शाह जी ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनकर श्री डेहरिया और श्री भारती का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, छिंदवाडा विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू, परासिया विधानसभा की प्रत्याशी श्रीमती ज्योति डेहरिया, पार्ढूना प्रत्याशी श्री प्रकाश उइके, जुन्नारदेव प्रत्याशी श्री नत्थन शाह, चौरई प्रत्याशी श्री लखन वर्मा, सौंसर प्रत्याशी श्री नानाभाउ मोहोड सहित जिले के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मंचासीन थे।आदिवासियों के विकास और सम्मान के लिए काम कर रही भाजपा सरकार 
इस बार मध्यप्रदेश में तीन दिवालियां मनाना है, भाजपा को जिताना है 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, छिंदवाडा विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू, परासिया विधानसभा की प्रत्याशी श्रीमती ज्योति डेहरिया, पार्ढूना प्रत्याशी श्री प्रकाश उइके, जुन्नारदेव प्रत्याशी श्री नत्थन शाह, चौरई प्रत्याशी श्री लखन वर्मा, सौंसर प्रत्याशी श्री नानाभाउ मोहोड सहित जिले के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मंचासीन थे।

Around The Web

Trending News

You May Also Like