Anant TV Live

भाजपा केवल नफरत और घृणा की राजनीति करती है, कांग्रेस भाईचारा की राजनीति करती है: जीतू पटवारी

देश आर्थिक परिस्थिति के चलते महंगाई, बेरोजगारी और संकट से जूझ रहा है: जीतू पटवारी
 
 | 
cong
विपक्ष की भूमिका है जनता के न्याय की लड़ाई लड़ना, सोशल मीडिया पूरी ताकत के साथ काम करे: जीतू पटवारी
 

लक्ष्य लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर मप्र कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की बैठक संपन्न 

भोपाल, 07 जनवरी 2024

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी की अध्यक्षता में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मप्र कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की बैठक आहूत की गई। बैठक में सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी, अभा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी संदीप गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया वह सशक्त माध्यम है जो घर बैठे जनता तक अपने विचार पहुंचाने का कार्य करती है। चाहे वह राजनैतिक मामले हो, देश की अर्थव्यवस्था के मामले हों या सामाजिक मुद्दे हो सोशल मीडिया के द्वारा सभी गतिविधियों की जानकारी देश-प्रदेश के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति तक पहुंच जाती है।  
श्री पटवारी ने कहा कि हमें कांग्रेस की मानसिकता और कांग्रेस के प्रति विचारों को लोगों की भावनाओं में लाना होगा। आज हम विपक्ष में बैठे हैं और हमारी जबावदारी है जनता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ना, जो सोशल मीडिया के माध्यम से हमें पूरी ताकत के साथ लड़ना है। भाजपा केवल नफरत और घृणा की राजनीति करती है और कांग्रेस भाईचारा की राजनीति करती है। देश आर्थिक परिस्थितियों के चलते महंगाई, बेरोजगारी और संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि आज काम्पटीशन का दौर है, सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पार्टी की भावनाओं, रीति-नीति को जनता तक पहुंचाना है। सोशल मीडिया में अच्छे कार्य करने वाले की रेकिंग बनायें। आगामी समय में ब्लाक और मण्डलम अध्यक्षों का सम्मेलन किया जायेगा। 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी संदीप गुप्ता ने अभा कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों न्याय यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा मप्र के 9 जिलों से होकर गुजरेगी, जो 700 किलोमीटर तक 7 दिन में पूर्ण करेंगी। सोशल मीडिया के एक-एक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह यात्रा को ज्यादा से ज्यादा सफल बनाने के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करें। 
 सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी ने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों और सोशल मीडिया पर कार्य कर रहे सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल पर सोशल मीडिया कार्य कर रही है। लोकसभा की तैयारी के लिए सोशल मीडिया पूरी तरह एक्टिव है पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्य करेगी। 
बैठक में प्रदेश भर से आये सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों ने भी अपने विचार और सुझाव सांझा किये।   
बैठक का संचालन सोशल मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभिनव बरोलिया ने किया। 

Around The Web

Trending News

You May Also Like