मां नर्मदा के घाटों की साफ-सफाई व मां नर्मदा में फैली गंदगी को सफाई करने का अभियान
Oct 30, 2023, 17:35 IST
| 
श्री विकास मिश्रा कलेक्टर डिण्डौरी के मार्गदर्षन में मैया अभियान शुरू किया गया जो आज दिनांक तक निरंतर जारी है।
उक्त अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, खिलाड़ी व मां नर्मदा के भक्तों द्वारा प्रति रविवार के दिन मां नर्मदा के घाटों की साफ-सफाई व मां नर्मदा में फैली गंदगी को सफाई करने का अभियान चलाया जाता है।
इसी तारतम्य में 29 अक्टूबर 2023 को आर.पी. कुषवाहा प्रभारी युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र, संतोष सिंह परस्ते आयुष अधिकारी, जितेन्द्र दीक्षित, गोमती नायर सहित सभी ने मां नर्मदा की साफ-सफाई की।
कलेक्टर महोदय ने अधिक से अधिक संख्या में मैया अभियान में सभी से जुड़ने की अपील की है।