चांद पर चंद्रयान, धरती पर मतदान

 | 
as

  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव के मार्गदर्शन में जिले की सभी विधानसभाओं में दीवार लेखन के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है।

  इसी क्रम में आज जिले की शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 148 के मतदान केंद्र क्रमांक 182 कोटीचार खुर्द में ष्चांद पर चंद्रयानधरती पर मतदानष् इस तरह के स्लोगन दीवारों पर लिखकर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। गौरतलब हो कि अभी हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा भेजा गया तीसरा भारतीय चंद्र मिशन सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड किया गया है। इसी तर्ज पर इस तरह के स्लोगन दीवार पर लिखकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।