कवि सम्मेलन के नाम पर प्रपंच नहीं, बल्कि सिद्धांत वादी मंच के पक्षधर हैं....पं० साहित्य चंचल 'साधक
हिंदी पखवाड़ा पर हिंदी मेधावी छात्रों को किया जाएगा सम्मानित
"साहित्य वेलफेयर कल्चरल एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन" (पंजी०) के बैनर तले हिंदी भाषा के वास्तविक प्रचार प्रसार एवं हिंदी साहित्य संवर्धन के दृष्टिकोण से निस्वार्थ भाव से हर वर्ष राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाओं में हिंदी विषय में 90% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले हिंदी मेधावी छात्र-छात्राओं का विधिवत् सम्मान किया जाता है। फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा 'च्यवन' ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के आयोजन हिंदी साहित्य के प्रति पूर्णतया समर्पित फेडरेशन के नेशनल चेयरपर्सन, भारत सरकार से सम्मानित जनवादी कवि व लेखक तथा पूर्व राजपत्रित अधिकारी - भारत सरकार पंडित साहित्य चंचल 'साधक' द्वारा हिंदी भाषा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से पिछले 26 वर्षों से यथासंभव अलग-अलग जनपदों में निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में 20 सितंबर 2026 को हिंदी पखवाड़ा पर कस्बा नगरिया, कासगंज में पूर्व मंत्री व सांसद, उद्योगपति, राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी० पी० यादव के मुख्य आतिथ्य में ऐतिहासिक व अद्वितीय कार्यक्रम राष्ट्रीय शब्दावली कवि सम्मेलन एवं हिंदी मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित होने जा रहा है। जिसके अंतर्गत् देशभर के अलग-अलग राज्यों से कलमकार शिरकत करेंगे, साथ ही विभिन्न जनपदों के भिन्न-भिन्न स्कूलों के बोर्ड परीक्षाओं में हिंदी विषय में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो), प्रशस्ति प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट), मेडल, अंगवस्त्र तथा उपहार (गिफ्ट) प्रदान कर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों एवं आयोजक द्वारा विधिवत् सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक किरन सिंह 'किरण' ने बताया कि यह भव्य आयोजन "फेडरेशन एवं शब्दावली दर्पण न्यूज़ मीडिया" के संयुक्त बैनर तले क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आयोजित होगा। किरन सिंह ने यह भी विश्वास दिलाया है कि अतीत और वर्तमान के साथ भविष्य में भी "हिंदी पढ़ाओ-संस्कृति बचाओ" अभियान के तहत हम हिंदी भाषा व साहित्य संवर्धन हेतु प्रतिबद्ध हैं।

