Anant TV Live

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्कर 28.00 क्रिग्रा चरस के साथ गिरफ्तार।

 | 
CRIME
दिनांक 21-12-2023 को एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्कर को 28.00 किलो चरस (अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग एक करोड चालीस लाख़़ रूपये) के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1-लवराज शर्मा पुत्र अनुरूद्ध शर्मा, निवासी ग्राम नदई, थाना सॉई गांव, जनपद बांके, नेपाल।
2-रामधीरज ठाकुर पुत्र मुन्ना लाल ठाकुर, निवासी ग्राम नदई, थाना सॉई गांव, जिला बांके, नेपाल।
3-संयोग कुमारी पत्नी स्व0 रामनाथ, निवासी ग्राम बाकी, थाना जिपरका, जिला बांके नेपाल।
बरामदगीः-
1.    28.00 किलो चरस ( अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग एक करोड चालीस लाख़़ रूपये)  
2.    30,980/- रूपये नगद भारतीय। 
3.    2960/-रूपये नगद नेपाली।
4.    01 अदद नागरिकता कार्ड।
5.    01 अदद डीएल
6.    01 अदद एटीएम कार्ड
7.    01 अदद सेंटरो कार। यूपी-32 एएक्स-8845
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः-
        स्थानः हथौडा चौकी से मोहम्मदी रोड पर गन्ना शोध फार्म के सामने शाहजहांपुर। दिनांक 21-12-2023 समय प्रातः 07.00 बजे।
        एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को विगत काफी समय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदांे में मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में श्री सत्यसेन यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ उ0प्र0, लखनऊ के पर्यवेक्षण तथा उ0नि0 सत्यप्रकाष के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया। 
    अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि कुछ व्यक्ति नेपाल राष्ट्र से अवैध मादक पदार्थ (चरस) लेकर जनपद शामली उ0प्र0, हरियााण, दिल्ली आदि राज्यों में बिक्री हेतु ले जाया जा रहा है। यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़ा जा सकता है। प्राप्त सूचना पर उ0नि0 श्री सत्यप्रकाष के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी प्रभात कुमार, बृजेन्द्र नाथ राय, व आरक्षी अमित यादव की एक टीम गठित कर मुखबिर को साथ लेकर, मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहँुच कर मुखबिर की निशादेही पर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी की गयी। 
     गिरफ्तार अभियुक्तों नेे संक्षिप्त पूछताछ पर बताया कि उनको यह चरस विपीन जो बहराईच का रहने वाला है  उनको नेपाल में यह अवैध चरस मय वाहन के उपलब्ध कराता है तथा विपिन के बताये हुए, स्थानों पर यह लोग लेकर जाते है एवं विपिन के परिचित लोग जिन्हे यह चरस देनी होती है उन्हें इस वाहन के नम्बर की जानकारी पूर्व से विपिन द्वारा बता दिया जाता था यह लोग वाहन की पहचान कर, वाहन ले लेते है तथा 02 घण्टे के अन्दर वाहन में लदा अवैध चरस अन्लोड करके इन लोगों को वाहन वापस कर दिया जाता है। इस बीच इन लोगों को किसी होटल अथवा ढाबे पर रोक दिया जाता है। आज भी यह लोग अवैध चरस लेकर विपिन के परिचितों को देने के लिए आये थे कि पकड लिये गये।
     गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व  थाना रौजा जनपद शाहजहांपुर पर मु0अ0सं0-807/2023  धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 पंजीकृत कराकर, अग्रेतर कार्यवाही थाना स्थानीय द्वारा की जा रही है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like