Anant TV Live

जावद को स्वस्थ बनाने में योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का मंत्री श्री सखलेचा ने किया सम्मान

 | 
as

नीमच सितंबर 2023स्वस्थ जावद की पहल अभियान के तहत जावद क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देने वाले लगभग 800 महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शनिवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया।

       इस अवसर पर मंत्री श्री सखलेचा ने जावद के सिविल अस्पताल स्थित डोम में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि स्वस्थ जावद की पहल के प्रथम चरण का अभियान सभी के सहयोग से काफी सफल रहा है और इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आशाआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिला स्वास्थ्य कर्मियों का भी विशेष महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने कहाकि सभी ने जावद को स्वस्थ बनाने एवं स्वस्थ बनाए रखने हेतु निशुल्क जांच  शिविरो में सभी नागरिकों की जांच करवाने हेतु अपना योगदान देने का संकल्प लिया है।

     मंत्री श्री सखलेचा ने कहाकि आत्मनिर्भरता के लिए जरूरी है, कि हम सभी स्वस्थ हो, क्षेत्र के सभी नागरिकों का स्वास्थ्य अच्छा रहे, इसके लिए स्वस्थ जावद की पहल अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि द्वितीय चरण में भी सभी नागरिक अपना-अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करवाए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सोहनलाल माली व अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्य कर्मीआशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Around The Web

Trending News

You May Also Like