Anant TV Live

पसमांदा पंचायत का हुआ आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया संबोधित

 | 
पसमांदा पंचायत का हुआ आयोजन , मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने किया संबोधित 

 लखनऊ : ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ , भारतीय मूल के राष्ट्रवादी पसमांदा समाज के सर्वांगीण विकास एवम् उन्हें लोकतांत्रिक व्यस्था मे भागीदारी बनाकर देश का प्रभावशाली समाज बनाने की दिशा में लंबे समय से कार्य कर रहा है।आज दिनांक 4/2/2024 को  प्रथम चरण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ए ब्लॉक दारुल शफा हज़रत गंज लखनऊ में  ‘ भारतीय मूल के पसमांदा मुसलमानों का चरित्र निर्माण एवम  शैक्षणिक सशक्तिकरण  विषय पर एक दिवसीय सेमिनार  आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर तारिक मंसूर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम् पूर्व वीसी एएमयू अलीगढ़  सम्मिलित हुए। उन्होने अपने संबोधन में कहा है कि मुसलमानों विशेषकर करके पसमांदा मुसलमानों को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी चाहिए और समाज को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से फायदा उठाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व आईएएस अनीस अंसारी  सम्मिलित हुए और उन्होंने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को हर हाल में शिक्षा पर जोर देना चाहिए। बगैर शिक्षा के हम अपने उद्देश्य को प्राप्त नहीं कर सकते हैं साथी उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ राजनीतिक जागरूकता भी बहुत जरूरी है क्योंकि लोकतंत्र में सारी समस्याओं का हल राजनीतिक गलियारों से होता है इसलिए राजनीतिक हिस्सेदारी अति आवश्यक है। हम किसी भी दल में रहे लेकिन राजनीति में हिस्सा जरूर लेना चाहिए। 


       द्वितीय चरण 3 बजे से सायं 5 बजे तक भारतीय मूल के पसमांदा समाज का समुदायिक विकास राष्ट्रीय चरित्र निर्माणं एवम् सशक्तिकरण : पसमांदा पंचायत का आयोजन हुआ  जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री / वक्फ एवं हज मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अपने संबोधन में कहा है कि पसमांदा मुस्लिम समाज को सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का उल्लेख किया जिनका लाभ पसमांदा समाज को मिल रहा है।  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पसमांदा की समस्याओं को समझते हुए उनकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है , अब गले लगाने का काम हमारा है। उन्होंने कहा कि ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ इस दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के पसमांदा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में आगामी दिनों में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज द्वारा आयोजित ज़िला स्तरीय ‘ पसमांदा पंचायत ’ के आयोजन में शामिल होकर पसमांदा मुस्लिम समाज से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का पूर्ण समाधान  करने का प्रयास करेंगे। विशिष्ट अतिथि शमीम अख्तर अंसारी ( उप श्रमायुक्त उ. प्र.) ने केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे विस्तार अवगत कराया। विशिष्ट अतिथि प्रो.मसूद आलम फलाही ( पूर्व वाइस चांसलर ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्व विद्यालय) ने पसमांदा समाज में समरसता पर बल देते हुए पसमांदा समाज की जातियों में आपस में शादी – बारात करने की अपील की।


इस आयोजन की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परवेज़ हनीफ ने कहा कि आज आॅल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज देश के 12 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व हरियाणा में पसमांदा मुसलमानों के हक की लड़ाई सफलतापूर्वक लड़ रहा है, जिसका असर प्रदेश की राजनीति में साफ देखने को मिल रहा है। अब पक्ष हो या विपक्ष पसमांदा विर्मश का अनदेखा नहीं कर सकते है। ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के संयोजक मुहम्मद युनुस ने कहा है कि भारतीय मूल के पसमांदा मुस्लिम समाज को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए और अपने फैसले खुद करने चाहिए। उन्होंने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पसमांदा मुस्लिम समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी को सुनिश्चित करने के लिए शक्ति प्रदर्शन करनी चाहिए जिसके लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली करने का प्रस्ताव रखा। इस प्रसताव का सभी लोगों ने सर्वसम्मत से अनुमोदन किया। पसमांदा विचारक फय्याज अहमद फैज़ी ने अपने संबोधन में कहा कि पसमांदा समाज जब तक राजनीतिक रूप से सबल नहीं होगा तब उसका सामाजिक सुधार संभव नहीं है। अब हम अपने पहचान के पड़ाव को पार कर चुके हैं और समय आगया है कि हम एक जुट होकर बीजेपी को हराने के बजाय अपने मुद्दों वोट करना चाहिए। जो हमसे हमारी सामाजिक स्थिति के नाम पर वोट मांगे उसे वोट देना चाहिए और उन्होंने पसमांदा विमर्श विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए प्रधान मंत्री मोदी की भी तारीफ की।  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  शारिक अदीब ने कहा है कि पसमांदा समाज को जागरूक होकर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दे और आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। प्रधान महासचिव  मारूफ अंसारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनका परिचय दिया और कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि पहली बार हमारी सामाजिक पहचान "पसमांदा" के नाम पर दानिश आजाद अंसारी के रूप में उत्तर प्रदेश में कोई मंत्री बना और हमारे बीच में मौजूद है। प्रदेश अध्यक्ष  नेहाल अंसारी ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में पसमांदा समाज उसी राजनीतिक दल को वोट देगा जो पसमांदा समाज के हित में कार्य करेगा।  शाहीन अंसारी प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में जो पार्टी पसमांदा मुस्लिम समाज की हिस्सेदारी देने के लिए आपने  घोषणापत्र में शामिल करेगा उसको पसमांदा मुस्लिम समाज वोट देगा।बिहार के प्रदेश अध्यक्ष फजलुर्रहमान ने कहा कि बिहार में के राजनीतिक उथल पुथल को देखकर महज़ समाज के हित में को उचित होगा वही फैसला करेगा। 
इस अवसर पर  तारिक मंसूर शिक्षा एवम् स्वास्थ के क्षेत्र में ,मसूद आलम फलाही शिक्षक एवम् पसमांदा लेखन के क्षेत्र में ,  शमीम अख्तर अंसारी बाल विकास एवम् शिक्षा के क्षेत्र में , मजहर अंसारी इंजीनियर शिक्षा के क्षेत्र में  रशीद अहमद पर्यावरण एवम् साहित्य के क्षेत्र में, अबू हुरैरा पसमांदा साहित्य एवम् अन्य पसमांदा सद्स्यों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों का,संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज हनीफ,संयोजक मोहम्मद यूनुस,कार्यकारी अध्यक्ष शारिक अदीब अंसारी, इदरीस अहमद कोषाध्यक्ष,नेहाल अंसारी प्रदेश अध्यक्ष,एवम् शाहीन अंसारी प्रदेश प्रभारी, मुजफ्फर हुसैन कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, शहिस्ता सलमानी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूमाना अनवर प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, सितारा बानो सद्स्य हरियाणा प्रदेश आदि लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम मे राष्ट्रीय ,प्रदेश ,जिला कार्यकारणी के सद्स्य, पसमांदा विचारक, बुद्धिजीवी , एवं पसमांदा चितकों ने हिस्सा लिया।
 कार्यक्रम में हाजी नेहाल प्रदेश अध्यक्ष एवम् वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और शाहीन अंसारी  प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश मेजबानी की।
कार्यक्रम का संचालन अहमद अंसारी राष्ट्रीय सरक्षक एवं शकील अहमद घोसी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की। कार्यक्रम विशेष 
 विनय भूषण पसमांदा स्कॉलर जेएनयू ,दिल्ली, अबू हुरैरा पसमांदा चिंतक हैदराबाद, अदनान कमर  पसमांदा चिंतक हैदराबाद , शारिद जमाल अंसारी पसमांदा एक्टीविस्ट दिल्ली,हिदायतुल्लाह अंसारी  शिक्षक एवम् पसमांदा विचारक झारखण्ड,आरिफ रजा राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्री फजलुर्रहन प्रदेश अध्यक्ष बिहार,श्रीमती रूमाना अनवर प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा ,तरगीब आलम राष्ट्रीय इबादुल हक़ अन्सारी प्रदेश सचिव आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज रजि महासचिव,शकीर अंजुम प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बिहार,सोहेल उददीन अंसारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , मिन्हाजुद्दीन अंसारी प्रदेश उपाध्यक्ष यूपी, मुहम्मद आरिफ अंसारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राशिद अहमद प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, मुख्तार अंसारी प्रदेश प्रवक्ता यूपी , सलीम गरासिया प्रदेश अध्यक्ष गुजरात सहित काफी संख्या में पसमांदा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का धन्यवाद भाषण नफीस मंसूरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया।

Around The Web

Trending News

You May Also Like