Peterborough: ब्रिटेन में 40 साल पुराने हिंदू मंदिर की बिक्री पर महासंग्राम: मुस्लिम संस्था को परिसर बेचने का फैसला हाई कोर्ट पहुंचा, 4000 हिंदुओं की बढ़ी चिंता
| Jul 14, 2026, 20:06 IST
Peterborough हिंदू मंदिर और कम्युनिटी सेंटर की प्रस्तावित बिक्री अब केवल एक संपत्ति विवाद नहीं रह गई है। करीब 4,000 हिंदुओं के धार्मिक और सांस्कृतिक भविष्य, काउंसिल की नीलामी प्रक्रिया, समानता के नियमों और स्थानीय निकायों पर बढ़ते आर्थिक दबाव जैसे कई बड़े सवाल इस कानूनी लड़ाई से जुड़ गए हैं। भारत हिंदू समाज ने स्पष्ट किया है कि उसका विरोध किसी मुस्लिम संस्था से नहीं, बल्कि काउंसिल के फैसले और अपनाई गई प्रक्रिया से है। अब हाई कोर्ट की न्यायिक समीक्षा तय करेगी कि न्यू इंग्लैंड कॉम्प्लेक्स की बिक्री का फैसला कानून के मुताबिक लिया गया था या 40 साल पुराने धार्मिक और सामुदायिक केंद्र से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को निर्णय प्रक्रिया में नजरअंदाज कर दिया गया।

