रूस ने फिर जताया जस्टिस DY Chandrachud पर भरोसा, यूक्रेनी बैंक के अरबों डॉलर के निवेश विवाद में बनाया मध्यस्थ
| Aug 12, 2026, 18:07 IST
DY Chandrachud को रूस ने यूक्रेन के सरकारी बैंक ओश्चादबैंक से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय निवेश विवाद में अपनी ओर से आर्बिट्रेटर नियुक्त किया है। बैंक का दावा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और संबंधित क्षेत्रों में रूसी नियंत्रण के बाद दोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसॉन और जापोरिज्जिया में उसकी शाखाओं, एटीएम, कार्यालयों, जमीन और अन्य कारोबारी संपत्तियों का इस्तेमाल प्रभावित हुआ, जिससे उसे कई सौ मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल इस विवाद की सुनवाई करेगा। इससे पहले भी रूस ने विंटरशाल डीया और उक्रएनरगो से जुड़े दो अंतरराष्ट्रीय निवेश विवादों में डीवाई चंद्रचूड़ को अपनी ओर से आर्बिट्रेटर बनाने का अनुरोध किया था, हालांकि उन्होंने तब यह जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की थी। अब ओश्चादबैंक मामले में उनकी नियुक्ति ने रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़े अंतरराष्ट्रीय निवेश विवादों और भारत के वरिष्ठ न्यायविदों की वैश्विक भूमिका को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

