Anant TV Live

सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण 11 से

 | 
AS

 जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का द्वितीय चरण सोमवार 11 सितंबर से 16 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें टीकाकरण से वंचित शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चे एवं गर्भवती माता का शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य किया जाना है। ताकि माह दिसंबर 2023 तक प्रदेश को मीजल्स रूबेला मुक्त किया जा सके।

    सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के संबंध में समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर योगेश तिवारी के निर्देशन में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर डीके शर्मा के समन्वय से सभी विकास खण्डों में जिला स्तरीय कार्यक्रम अधिकारियों को एक-एक विकासखंड की जवाबदेही सौंपी गई है। जो अपने-अपने विकासखंडों में समीक्षा कर प्रगति की रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।

   विकास खण्डों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्डों में जो टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे वह इस प्रकार हैं विकास खंड बासौदा के ग्रामीण क्षेत्र में 212 सत्र एवं शहरी क्षेत्र में 36, ग्यारसपुर में 156, कुरवाई में 105, लटेरी में 146, नटेरन में 148 सिरोंज के शहरी क्षेत्र में 20, ग्रामीण क्षेत्र में 127, विदिशा के शहरी क्षेत्र में 66 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 104 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस प्रकार शहरी क्षेत्र में कुल 122 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 998 सत्रों को मिलाकर कुल 1120 सत्र आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किता गया है। टीकाकरण हेतु गर्भवती माता एवं शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वह इस प्रकार हैं बासौदा शहर में 43 गर्भवती माता एवं 168 बच्चेग्रामीण क्षेत्र में 206 गर्भवती माताएं एवं 1137 बच्चेग्यारसपुर विकासखंड में 77 गर्भवती माताएं एवं 500 बच्चेकुरवाई विकासखंड में 111 गर्भवती माता एवं 324 बच्चेलटेरी विकासखंड में 109 गर्भवती माताएं एवं 901 बच्चेनटेरन विकासखंड में 89 गर्भवती माताएं एवं 677 ऋ0 से 5 वर्ष तक के बच्चेसिरोंज के शहरी क्षेत्र में 19 गर्भवती माता एवं 107 बच्चेग्रामीण क्षेत्र में 174 गर्भवती माता एवं 843 बच्चेविदिशा के शहरी क्षेत्र में 96 गर्भवती माता एवं 626 बच्चेग्रामीण क्षेत्र में 124 गर्भवती माता एवं 673 बच्चों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस प्रकार शहरी क्षेत्र में 158 गर्भवती माता के साथ 901 बच्चे ग्रामीण क्षेत्रों में 890 गर्भवती माता एवं 5055 बच्चे कुल 1048 गर्भवती माता के साथ 5956 बच्चों का लक्ष्य विकास खण्डों से टीकाकरण हेतु प्राप्त हुआ है।

   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश तिवारी ने सभी विकासखंड के बीएमओ को निर्देशित किया है कि लक्षित गर्भवती माता एवं बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान के दौरान किया जाना सुनिश्चित करें।

Around The Web

Trending News

You May Also Like