Serbia में इजराइली दूतावास के बाहर आतंकी हमले का शक, नाबालिग ने दो चाकुओं से पुलिसकर्मी पर किया हमला; रेड अलर्ट जारी
| Oct 28, 2026, 20:16 IST
Serbia बेलग्रेड में इजराइली दूतावास के बाहर हुए हमले के बाद सर्बिया ने आतंकवादी खतरे का स्तर बढ़ाकर रेड कर दिया है। पुलिसकर्मी को मामूली चोट आई, जबकि हमलावर की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई। अधिकारियों को हमलावर के ISIS समर्थक होने का संदेह है, लेकिन उसके मकसद और संभावित संपर्कों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

