Anant TV Live

आलंपियाड 2022-23 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह संपन्न

 | 
sad
आलंपियाड 2022-23 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह कलेक्टर श्री दीपक आर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी सी शर्मा,प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन डी पी सी श्री गिरीश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
       कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने प्राथमिक स्तर (कक्षा 2 से 5) के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शाला स्तर से चयनित कक्षा 2 से 5 में अध्ययनरत् बच्चों के लिए विषय “वर्ड पॉवर चैंपियनशिप - अंग्रेजी पर निम्नानुसार तीन चरणों में प्रतियोगिता आयोजित की गई- प्रथम चरण- शाला स्तर कक्षा 2 से 5 हेतु प्रत्येक कक्षा से 1-1 विद्यार्थी इस प्रकार कुल-4 विद्यार्थी जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
      द्वितीय चरण- जनशिक्षा केन्द्र स्तर से कक्षा 2 एवं 3 के लिए 4 विद्यार्थी तथा कक्षा 4 एवं 5 के लिए 4 विद्यार्थी इस प्रकार कुल-08 विद्यार्थी जिला स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल हुए।
तृतीय चरण - जिला स्तर से कक्षा 2 एवं 3 के लिए 01 विद्यार्थी तथा कक्षा 4 एवं 5 के लिए 01 विद्यार्थी इस प्रकार कुल - 02 विद्यार्थी राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल हुए।
माध्यमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शाला स्तर से चयनित कक्षा 6 से 8 में अध्ययनरत् बच्चों हेतु एक ही प्रश्न पत्र में 5 खण्ड- प्रश्न मंच, हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान एवं गणित विषय पर निम्नानुसार तीन चरणों में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
      प्रथम चरण - शाला स्तर कक्षा 6 से 8 हेतु कुल नामांकन के आधार पर निर्धारित संख्या में प्रत्येक विद्यालय से बच्चों को जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल किया गया। द्वितीय चरण- प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र स्तर से प्रत्येक विषय के लिए 4-4 विद्यार्थियों का चयन किया गया, इस प्रकार कुल 20 विद्यार्थी जिला स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल हुए। तृतीय चरण जिला स्तर से प्रश्न मंच प्रतियोगिता में चयनित -2 विद्यार्थियों का दल राज्य स्तर के लिए भेजा गया, शेष विषय - हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान के लिए पृथक-पृथक 2-2 बच्चों का चयनित कर राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल कराया गया।
        जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर से चयनित 23 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र कलेक्टर श्री दीपक आर्य द्वारा प्रदाय किया जाएंगे। सहभागिता उपरांत बच्चों के साथ लिये गये समूह फोटो वरिष्ठ कार्यालय भेजे जाना है।

Around The Web

Trending News

You May Also Like