Anant TV Live

इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Odysse ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse E2GO Graphene लॉन्च किया है।

 | 
wd

इलेक्ट्रिक स्कूटर का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Odysse ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse E2GO Graphene लॉन्च किया है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 100 किलोमीटर तक चलेगा। यह एक हाई एंड स्कूटर है, जिसमें बड़े आकार के टायर उपलब्ध हैं।

छह आकर्षक रंग विकल्प
यह नया स्कूटर बाजार में 63550 हजार रुपये में उपलब्ध होगा। इसमें छह आकर्षक कलर ऑप्शन मिलेंगे। Odysse E2GO ग्राफीन आठ घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। इसे चलाने के लिए किसी ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है। इसे आप ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं। इस स्कूटर में बड़ी हेडलाइट है।

यूएसबी चार्जिंग पोर्ट

ओडिसी इलेक्ट्रिक मुंबई की सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी है। इस ईवी स्कूटर में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एंटी-थेफ्ट लॉक, कीलेस एक्सेस और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे उन्नत फीचर्स हैं। स्कूटर में अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें भारी सस्पेंशन है. स्कूटर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। कंपनी ने इस स्कूटर को फ्यूचरिस्टिक लुक दिया है।

60 किलोमीटर तक चलती है
आपको बता दें कि बाजार में 60 से कम इलेक्ट्रिक स्कूटर में यो ड्रिफ्ट भी उपलब्ध है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यह स्कूटर 51094 हजार रुपये में आता है। सुरक्षा के लिए स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 60 किलोमीटर तक चलता है।

टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा
यो ड्रिफ्ट सड़क पर 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती है। यह स्कूटर 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। आरामदायक सवारी के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें एलईडी हेडलैंप और डिजिटल कंसोल है। इसमें थ्री-इन-वन लॉक सिस्टम, कीलेस स्टार्ट, रिवर्स मोड और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट जैसे फीचर्स हैं।

Around The Web

Trending News

You May Also Like