Anant TV Live

यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राज्यमाता / राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा को सुनिश्चित करना

 | 
यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राज्यमाता/राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा को सुनिश्चित करना ।

शाहजहांपुर। जगतगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनन्द सरस्वती जी महाराज अपनी 81 दिवसीय गविष्ठ गो रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा को लेकर तिलहर विधानसभा के तिलहर नगर के एवन मैरिज लॉन में अपने तय समयानुसार प्रातः 09 बजे अपने काफिले के साथ पहुंचे सुबह से ही मैरिज लॉन भक्तों से खचाखच भरा गया था,स्वामी जी के पहुंचे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के स्वामी जी का भव्य स्वागत किया।


यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राज्यमाता/राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा को सुनिश्चित करना ।


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक गौधाम की स्थापना।
प्रत्येक विधानसभा में हिंदुओं को गौमतदाता बनने की प्रेरणा देना।

प्रत्येक मोहल्ले में 05 गौ वीरो की नियुक्ति करना।
 प्रत्येक विधानसभा में गौशालाओं और बूचड़खाने की कितनी संख्या है तथा क्या स्थिति है इसका आंकलन करना है।
इस बीच भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी जी ने कहा कि  गौमाता की रक्षा और भगवान राम के नाम पर सत्ता में आए लोग आज राम मंदिर से चढ़ावा चोरी करवा रहे हैं और खुले आम गौमाता की दुर्दशा देख मन ही मन प्रसन्न हो रहे है कुभ स्नान के दौरान मेरे साथ साथ छोटे छोटे बटुकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और आदित्यनाथ मुझ से हिन्दू होने का प्रमाण मांग रहे है जरा वो बताए कि किस कार्यालय से हिन्दू होने का प्रमाण पत्र मिलता है।
स्वामी जी ने कहा कि नकली हिंदू अब मुझ से असली हिंदू होने का प्रमाण मांगेगे।
जैसे मैं कहता हु कि मैं हाथी हु तो क्या मेरे सूंड निकल आई मैं क्या हाथी हो गया नहीं ना ऐसे ही जो कहते है कि मैं असली हिंदू हु मैं उनको नकली हिंदू मानता हु क्योंकि असली हिंदू कभी भी गौमाता का हत्यारा नहीं हो सकता मैं इस यात्रा को लेकर इसलिए निकला हु क्योंकि गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए।
मैं किसी के सरकार बनाने या बिगाड़ने नहीं निकला हु मेरा उद्देश्य सिर्फ गौमाता को सम्मान दिलाना है।
 ये लड़ाई सिर्फ नकली और असली हिंदू के बीच है।
जब एक स्वर में सारा विपक्ष और हर जाति धर्म के लोग ये मांग कर रहे है तो इन सरकारों को क्या परहेज़ है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ शंखनाद से किया गया।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने आरती उतार कर चरण वंदन किया
 कार्यक्रम  में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए और अंत में ऑल उम्मत फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सईद अंसारी और अमर शहीद अशफ़ाक उल्ला खां के प्रपौत्र अशफ़ाक़ उल्ला खां ने संयुक्त रूप से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनन्द जी महाराज को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें लिखा गया था कि हम समस्त इस्लामिक आवाम भारत में हो रही गौहत्या का पूर्ण रूप से विरोध करती क्योंकि गौमाता को हमारे हिन्दू भाई पूजते है और जब गौमाता की हत्या की हत्या की हत्या की जाती है तो उससे बड़ी पीड़ा होती है आप श्री के द्वारा जो संकल्प लिया गया है सम्पूर्ण भारत में गौहत्या बंदी का उसे पूर्ण करने के लिए हम सब मुस्लिम भाई आपके संकल्प के साथ है और केंद्र व राज्य सरकारों से हमारा भी साफ साफ कहना है कि गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करे और सम्पूर्ण भारत में गौहत्या बंदी का कानून पारित करे।
ज्ञापन पर दर्जनों मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। 
कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल रहे ।

Around The Web

Trending News

You May Also Like