29 अक्टूबर को मतदाता जागरूकता के लिए दो पहिया वाहन रैली का आयोजन

 | 
MP

विधानसभा निर्वाचन - 2023 के अंतर्गत मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए दो पहिया वाहन रैली का आयोजन रविवार, 29 अक्टूबर 2023 को समय प्रातः 9 बजे अटल पथ प्लेटिनम प्लाजा से किया जा रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग किये जाने के लिए जागरूक करना है।

दो पहिया वाहन रैली में शहर के विभिन्न शासकीय उचित मूल्य की दुकान के विक्रेताओं एवं स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं द्वारा भाग लिया जाएगा।

यह रैली अटल पथ प्लेटिनम प्लाजा से प्रारंभ होकर डिपो चौराहा, काटजू अस्पताल एवं रंगमहल चौराहा होते हुए टी.टी. नगर स्टेडियम पहुंचेगी।

Around The Web