बेरोजगारी पर बड़े आंदोलन के तैयारी की रूपरेखा पर की गई चर्चा
Jul 15, 2022, 19:33 IST
|
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय युवा मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश व जिला युवा मोर्चा के नेतृत्व में आज दिनांक 15 जुलाई को खरसिया भाजपा कार्यालय में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 9 अगस्त को युवा मोर्चा भाजपा के तत्वधान में मुख्यमंत्री आवास घेराव आंदोलन किए जाने के संबंध में आवश्यक सभा आहूत कर,रणनीति तैयार किया गया। वही युवा मोर्चा जिला भाजपा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर आंदोलन को सफल बनाने कहा गया।