जहाज से टक्कर के बाद ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, 42 लोगों को बचाया गया

 | 
ok

असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में बड़ी दुर्घटना हुई है। जहाज और यंत्र चालित नाव के बीच टक्कर होने के बाद नाव डूब गई, जिसमें 120 लोग सवार थे। घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम बचाव में जुटी और बड़ी संख्या में लोगों को बाहर निकाल लिया है। लेकिन अब भी कई लोग लापता हैं।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि नाव पर कितने लोग सवार से इसका पता लगाना मुश्किल है। हालांकि अब तक 42 लोगों को बचा लिया गया है। एक महिला की मौत हो गई। अब तक 4 लोगों के लापता होने की खबर है लेकिन 2-3 घंटे में पूरी रिपोर्ट आ जाएगी।

Around The Web