Anant TV Live

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, '40 लाख रुपये में एक अन-फोल्डेबल, 500 वर्ग फुट का घर

 | 
sd
देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने इनोवेटिव आइडिया वाले ट्वीट्स (Tweets) के लिए जाने जाते हैं। उनके ट्वीट्स एक सीख लिए होते हैं। कई बार उनके ट्वीट्स में फन होता है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की है। यह वीडियो काफी वायरल हो रही है। यह एक फोल्ड हो सकने वाले घर (Folding House) की वीडियो है। वीडियो में एक बॉक्स दिख रहा है। इस बॉक्स को क्रेन की मदद से खोला जाता है और देखते ही देखते यह एक घर में तब्दील हो जाता है। पूरा 500 वर्ग फुट का घर। ट्विटर यूजर्स इस फोल्डेबल घर को देखकर चौंक रहे हैं। वीडियो में कुछ कर्मचारियों को एक बॉक्स को अनफोल्ड करते हुए देखा जा सकता है। महिंद्रा ने बताया कि इस घर की कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

जानिए महिंद्रा ने क्या कहा


आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, '40 लाख रुपये में एक अन-फोल्डेबल, 500 वर्ग फुट का घर। संभव है कि इसे भारत में कम कीमत पर बना लिया जाए। किसी आपदा के बाद शेल्टर होम के रूप में यूज करने के लिए यह परफेक्ट है। किफायती घर उपबल्ध कराने की हमारी समस्या का हल इनोवेशन है।' जोशीमठ (Joshi Math) में घरों में आ रही दरारों के बीच लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में अगर भारत में इस तरह के घर होते, तो लोगों के पास एक विकल्प हो सकता था।

लोगों ने कहा- रखेंगे कहां?


महिंद्रा की इस पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फोल्डेबल होम ठीक हैं। लेकिन 40 लाख की कीमत के साथ ये अफोर्डेबल नहीं हो सकते। पहले तो आपको इसे रखने के लिए जमीन नहीं मिलेगी। शहरों में जमीन बहुत महंगी है।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, '100 वर्ग फुट के 8 लाख? प्रॉपर कंक्रीट फाउंडेशन और लोहे के पिलर वाले कंस्ट्रक्शन की लागत 2 से 2.5 लाख प्रति 100 वर्ग फुट है।'

10 लाख से कम हो कीमत


एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि महिंद्रा जी को इस कारोबार में पहल करनी चाहिए। भारत में इन घरों का 10 लाख से कम कीमत में होना बहुत महत्वपूर्ण है। महिंद्रा ग्रुप भारत में लोगों के लिए ड्रीम होम के सपने को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।' एक दूसरे यूजर ने कहा, 'निश्चित रूप से भारत इसे कम कीमत पर बना सकता है।'

Around The Web

Trending News

You May Also Like