एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर में अब चार नए कलर जोड़े गए हैं, जिनमें लूनर ग्रे, कॉस्मिक ब्लैक, ट्रू रेड, साल्ट ग्रीन शामिल हैं।

एथर एनर्जी ने आज अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर 450x को नया अपडेट दिया है। इसमें कलर ऑप्शन, कॉस्मेटिक बदलाव, नेविगेशन फीचर आदि शामिल हैं।एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर में अब चार नए कलर जोड़े गए हैं, जिनमें लूनर ग्रे, कॉस्मिक ब्लैक, ट्रू रेड, साल्ट ग्रीन शामिल हैं।
पुराने ग्राहकों को नई बैटरी वारंटी मिलेगी
जैसा कि आप सभी जानते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में पहले बैटरी पर 3 साल की वारंटी मिल रही थी। कंपनी ने इसे बढ़ाकर 5 साल/60,000 किलोमीटर कर दिया है। पुराने ग्राहकों को भी यह ऑफर मुफ्त में मिलेगा।
नेविगेशन सुविधाएँ, सीट परिवर्तन
इलेक्ट्रिक स्कूटर के डैशबोर्ड फीचर्स में कुछ बदलाव किए गए हैं। एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर में उपलब्ध गूगल मैप को और भी एडवांस बनाया गया है। ग्राहक अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाते समय लाइव ट्रैफिक नेविगेशन का आनंद ले सकते हैं। साथ ही फोन की तर्ज पर टक स्क्रीन को भी बदला गया है। एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट को और भी बेहतर बनाया गया है।एथर का कहना है कि 450X गूगल मैप्स के साथ दुनिया का पहला स्कूटर है। एथर अब सदिश मानचित्रों की पेशकश कर रहा है जो ज़ूमिंग, रोटेटिंग, परिप्रेक्ष्य परिवर्तन और यहां तक कि लेयरिंग को भी सक्षम बनाता है।