Anant TV Live

गौतम अडानी ने अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस को पछाड़ा

 | 
adani

गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को पछाड़ कर यह तमगा अपने नाम किया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, यह फेरबदल पिछले 24 घंटों में हुआ है। इस वक्त बेजोस और अडानी की संपत्ति लगभग बराबर है। दरअसल, अडानी की संपत्ति पिछले एक दिन में 2.12 अरब डाॅलर घटा है तो जेफ बेजोस की संपत्ति 2.74 अरब डाॅलर घटी है। अब  इन दोनों अरबपतियों की संपत्ति 147 अरब डाॅलर है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स लिस्ट में अडानी दूसरे नंबर पर और बेजोस तीसरे नंबर पर आ गए हैं। आपको बता दें कि फोर्ब्स बिलियनेयर्स इंडेक्स में गौतम अडानी तीसरे पायदान पर आ गए हैं। कल दूसरे नंबर पर थे।

 एलन मस्क हैं दुनिया के नंबर वन अमीर

इस लिस्ट में एलन मस्क 264 अरब डाॅलर की संपत्ति के साथ नंबर वन पर हैं। गौतम अडानी अभी नंबर वन से काफी पिछे हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 138 अरब डाॅलर संपत्ति के साथ  Bernard Arnault हैं। पांचवे नंबर पर बिल गेट्स हैं जिनकी संपत्ति 112 अरब डाॅल की है। 6 नंबर पर  Warren Buffet हैं। 7 नंबर पर  Larry Page, 8 वें नंबर पर  Sergey Brin, 9 वें नंबर पर  Larry Ellison और 10 वें नंबर पर मुकेश अंबानी हैं। अंबानी की संपत्ति 88.7 अरब डाॅलर है। 

Around The Web

Trending News

You May Also Like