8.98 लाख करोड़ के पार पहुंचा Tax Collection, दर्ज किया गया 24% का उछाल
Oct 10, 2022, 11:11 IST
| 
नई दिल्ली: इस वर्ष फाइनेंशियल ईयर से लेकर आठ अक्टबूर तक टैक्स कलेक्शन 8.98 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। साथ ही इस बार 24 प्रतिशत का उछाल भी दर्ज किया गया है। नेट टैक्स कलेक्शन में 16.3% की वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी जानकारी वित्त मंत्रालय ने साझा की है। जिसमें बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष 2022-2023 में अप्रैल से अब तक 16.73% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह आकंड़ा 7.45 लाख करोड़ को पार कर गया है।