भारतीय बाजार में बुलेट का दबदबा काफी है। इसे सबसे अधिक युवाओं द्वारा पसंद किया जाता है

नए बदलावों के साथ ये मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के मामले में भी मोटरसाइकिल पहले जैसे ही है। इसमें 21/17-इंच स्पोक व्हील्स है,जो डुअल-स्पोर्ट रबर, स्विचेबल ABS और ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ आते हैं।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन नए पेंट थीम
भारतीय बाजार में बुलेट का दबदबा काफी है। इसे सबसे अधिक युवाओं द्वारा पसंद किया जाता है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए नए स्टाइल के मोटरसाइकिल या फिर कलर अपडेट लेकर आती रहती है। आपको बता दे रॉयल एनफील्ड हिमालयन को हाल ही में तीन नए पेंट थीम के रूप में कलर अपडेट मिले हैं।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन कलर ऑप्शन
कलर ऑप्शन के साथ इसे बाजार में कुल छह कलर ऑप्शन मिले है। ग्रेवल ग्रे, पाइन ग्रीन और ग्रेनाइट ब्लैक वाले मौजूदा कलर पैलेट में अब ड्यून ब्राउन, ग्लेशियर ब्लू और स्लीट ब्लैक कलर शामिल है। इसी बीच कंपनी ने लेक ब्लू, रॉक रेड और मिराज सिल्वर पेंट थीम को बंद कर दिया है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन स्टाइल
इसमें परिवर्तन के रूप में कलर अपडेट के साथ यूएसबी पोर्ट भी जोड़ा गया है। स्टाइल वहीं है और हिमालयन गोल हेडलाइट, टिंटेड विंडस्क्रीन, बीक-स्टाइल फ्रंट फेंडर, स्प्लिट-सीट, साइड-स्लंग एग्जॉस्ट और वायर-स्पोक व्हील जैसे डिजाइन मिलते हैं। ये पहिए ट्यूब-टाइप टायर्स में लगे हैं।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन इंजन
रॉयल एनफील्ड हिमालयन में 411 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल होता है। यह 6,500rpm पर 24.3bhp का अधिकतम आउटपुट और 4,500rpm पर 32Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।