Anant TV Live

तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा

बैंक ऑफ इंडिया ने रचा नया रिकॉर्ड

 | 
बैंक ऑफ इंडिया ने रचा नया रिकॉर्ड


 

मुंबई   : बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (30 जून 2026 तक) के शानदार वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 36.23% बढ़कर ₹3,068 करोड़ पहुंच गया। वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट 25.99% की बढ़ोतरी के साथ ₹5,051 करोड़ रहा। बैंक का रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) 1.01% और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 16.12% तक पहुंच गया, जो बेहतर परिचालन प्रदर्शन को दर्शाता है।

बैंक का कुल वैश्विक कारोबार 16.57% बढ़कर ₹17.56 लाख करोड़ हो गया। ग्लोबल डिपॉजिट 14.90% बढ़कर ₹9.58 लाख करोड़ और ग्लोबल एडवांस 18.64% बढ़कर ₹7.98 लाख करोड़ पर पहुंच गए। घरेलू जमा में 16.15% और घरेलू कर्ज में 19.20% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। रिटेल, कृषि और एमएसएमई (RAM) ऋण 19.75% बढ़कर ₹3.93 लाख करोड़ हो गया, जो घरेलू सकल कर्ज का 58.30% है।

एसेट क्वालिटी में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। सकल एनपीए घटकर 1.81% और शुद्ध एनपीए 0.51% पर आ गया। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CRAR) 18.69% रहा, जबकि डिजिटल लेनदेन की संख्या 22% बढ़कर 208 करोड़ हो गई। इन नतीजों ने बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति और सतत विकास की दिशा को और मजबूत किया।

Around The Web

Trending News

You May Also Like