इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहन चलाना हुआ आसान, तेजी से बढ़ रहा इलेक्ट्रिवा का स्मार्ट चार्जिंग नेटवर्क
स्वच्छ इंदौर अब प्रदुषण रहित शहरों की रेस में; इलेक्ट्रिवा के विस्तार से इंदौर में इलेक्ट्रिक सफर और सहज
देशभर में 1250 से अधिक चार्जिंग पॉइंट के साथ तेजी से हो रहा विस्तार
इंदौर में 250 से अधिक सौर ऊर्जा आधारित चार्जिंग पॉइंट्स और 75 से ज्यादा बैटरी स्वैपिंग मशीन्स
इंटरनेट आधारित, स्वचालित और बिना मानव हस्तक्षेप के चलने वाली सुविधा
स्वच्छ ऊर्जा के साथ प्रदूषण में कमी और शहर के बेहतर भविष्य की दिशा में कदम
इंदौर, अप्रैल, 2026: तेजी से मॉडर्न होते देश में जब सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ रही है, तब असली चुनौती सिर्फ गाड़ी खरीदने की नहीं, बल्कि उसे चलाते रहने की व्यवस्था की भी होती है। लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि चार्जिंग कितनी आसानी से मिलेगी और क्या यह उनके रोजमर्रा के जीवन में भरोसेमंद साबित होगी। इस जरूरत को समझते हुए, देश का प्रमुख ईवी चार्ज पॉइंट ऑपरेटर, इलेक्ट्रिवा इंदौर में अपने चार्जिंग नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। यह विस्तार किसी एक दिन की घोषणा नहीं, बल्कि एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में नए चार्जिंग पॉइंट्स जोड़े जा रहे हैं।
आज इंदौर में इलेक्ट्रिवा के 250 से अधिक सौर ऊर्जा आधारित चार्जिंग पॉइंट्स और 75 से ज्यादा बैटरी स्वैपिंग मशीन्स हैं। यह नेटवर्क शहर के उपयोगकर्ताओं को न सिर्फ बेहतर सुविधा देता है, बल्कि उन्हें यह भरोसा भी देता है कि उनका सफर कहीं भी रुकने वाला नहीं है।
शहर में विस्तार के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए, इलेक्ट्रिवा के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर, सुमित धनुका ने कहा, "हमारा लक्ष्य सिर्फ चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि शहरवासियों को ऐसी व्यवस्था देना है, जिस पर वे भरोसा कर सकें। इंदौर जैसे शहर में यह पहल हमें एक मजबूत और सतत भविष्य की ओर ले जाती है। हाल के समय में वैश्विक परिस्थितियों के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर जिस तरह की चिंताएँ सामने आ रही हैं, ऐसे में शहर में इलेक्ट्रिवा का यह विस्तार शहर के लोगों के लिए राहत की खबर साबित हो सकता है। हमारा प्रयास है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना लोगों के लिए न सिर्फ आसान बने, बल्कि एक व्यावहारिक और भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभरे।"
इलेक्ट्रिवा की यह व्यवस्था पूरी तरह इंटरनेट आधारित और स्वचालित है। उपयोगकर्ता अपने मोबाइल के माध्यम से नजदीकी चार्जिंग स्टेशन ढूँढ सकते हैं, कुछ स्थानों पर पहले से बुकिंग कर सकते हैं और आसानी से अपनी गाड़ी चार्ज कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया न सिर्फ सरल और सहज है, बल्कि समय की बचत भी करती है और अनिश्चितता को कम करती है।
इंदौर, जो पहले से ही स्वच्छता के लिए अपनी पहचान बना चुका है, इस तरह की सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था शहर को एक नई दिशा देती है। यह न सिर्फ प्रदूषण को कम करने में मदद करती है, बल्कि लोगों को एक जिम्मेदार विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित भी करती है। इलेक्ट्रिवा के नेटवर्क ने देशभर में अब तक 750 टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन को कम करने में योगदान दिया है, जो इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इंदौर को एक आदर्श इलेक्ट्रिक वाहन शहर के रूप में देखा जा रहा है, और ऐसे में इस तरह की पहल शहर के भविष्य को और मजबूत बनाती है।
कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2030 तक देशभर में 12 लाख से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित करने में योगदान देना है। इंदौर में चल रहा यह विस्तार उसी बड़े उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे में, यह कहना गलत नहीं होगा कि इलेक्ट्रिवा का यह प्रयास सिर्फ तकनीक तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर के जीवन को आसान बनाने, नए अवसरों को जन्म देने और एक स्वच्छ वातावरण की दिशा में आगे बढ़ने की सोच को भी दर्शाता है।

